नई दिल्लीः आपके घर में अगर कोई व्यक्ति केंद्रीय कर्मचारी है तो फिर यह खबर ध्यान से पढ़ने की जरूरत है। मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए एक बड़ा ऐलान करने जा रही है, जिसकी चर्चा जोरों चल रही है। माना जा रहा है कि सरकार महंगाई भत्ते के साथ बकाया 18 महीने का डीए अकाउंट में डालने जा रही है, जिसे लेकर सभी आश्वस्त नजर आ रहे हैं।
माना जा रहा है कि सरकार किसी भी दिन दोनों बड़े फैसलों पर मुहर लगा सकती है। इससे करीब सवा करोड़ कर्मचरी और पेंशनधारकों को फायदा होगा। माना जा रहा है कि यह फैसला 15 जनवरी तक लिया जा सकता है, लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर कोई ऐसा ऐलान नहीं किया गया है। मीडिया की तमाम खबरों में 15 जनवरी तक का दावा किया जा रहा है।
- जारी नहीं किया इतने महीने का डीए एरियर
मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को अभी 18 महीने का डीए एरियर की राशि जारी नहीं की है, जिससे लोगों के चेहरे पर काफी निराशा झलक रही है। डीए एरियर की इन तीन किस्तों को रोकने का फैसला कोरोना महामारी के चलते पैदा हुआ आर्थिक हालात के मद्देनजर लिया गया। सरकार ने इसकी इसकी वजर कोरोना में चरमराई आर्थिक स्थिति बताई थी।
इसके बाद वित्त राज्यमंत्री नेने कहा कि वित्तीय बोझ के कारण केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के 18 महीने के बकाये डीए एरियर नहीं दिया गया है। केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन इसकी मांग लंबे समय से कर रहे हैं, जिसपर अब मुहर लगने की संभावन जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो लेवल एक के कर्मचारियों को करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा का फायदा होगा।
- इतने फीसदी बढ़ेगा महंगाई भत्ता
मोदी सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए बढ़ाने की सौगात देने जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही किसी भी दिन डीए में 4 फीसदी बढ़ाने जा रही है। इसके बाद सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। वर्तमान में 38 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, डीए बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है।