नई दिल्लीः नए साल के साथ-साथ मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है, जिसके चलते कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी ने जीना मुश्किल कर दिया है, जिससे लगातार तापमान गिरता जा रहा है। इतना ही नहीं हिमालयन इलाकों में तो तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है, जिससे हर कोई परेशान है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बन रही है।
अंधेरा छाय रहने से राहगीर इंडिकेटर जलाने को मजबूर हैं, इतनी ही दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में बारिश का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जाहिर की है।
- यहां गिरेगा तापमान होगी सर्दी
आईएमी के मुताबिक, राजस्थान सहित गुजरात, हरियाणा और हिमाचल, उत्तराखंड में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी कर किया गया है। उत्तराखंड के तमाम हिस्सों में देर रात बर्फबारी होने से जगह-जगह मार्ग बंद हो गए, जिससे सुबह-सुबह यातायात बाधित हुआ। अब राज्य के कई हिस्सों में घनी बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड दर्ज की जा रही है। हरियाणा, पंजाब सहित राजधानी दिल्ली में कोहरे और धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी करने की उम्मीद जताई गई है। राजधानी में कई हिस्से में सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
- यहां होगी बारिश
आईएमडी के अनुसार, पर्वतीय राज्य में बारिश और हिमपात को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को सतर्क करने की सलाह दी गई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया। लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए अधिकारियों ने जानकारी साझा की है।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि बारामूला और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे देखा गया है। दक्षिणी भारत के कर्नाटक और तमिलनाडु के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।