नई दिल्लीः करीब एक करोड़ कर्मचारियों और पेंशनधारकों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, जिसके बाद ये खुशी से उछल पड़ेंगे। सरकार इन लोगों के लिए अब जल्द ही खजाने का पिटारा खोलने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। केंद्र की मोदी सरकार कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी के साथ फिटमेंट फैक्टर में भी इजाफा करने जा रही है।
यह दोनों सौगात मिलते ही कर्मचारियों की मौज आना तय माना जा रहा है। चर्चा के अनुसार उम्मीद है कि इस छमाही में भी केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा होना संभव माना जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो फिर बेसिक सैलरी में ठीक ठाक बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है, जो मौका आपने हाथ से निकाला तो फिर अफसोस करना होगा।
कर्मचारियों का बढ़कर हो जाएगा इतना डीए
केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में अगर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करती है तो यह 46 फीसदी होना तय माना जा रहा है। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी काफी बढ़कर आएगी। वैसे कर्मचारियों और पेंशनधारियों को 42 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है।
सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, सालाना दो बार डीए बढ़ाया जाता है। डीए की दरें 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू की जाती हैं। अगर अब 30 जून तक डीए में इजाफा किया जाता है तो फिर इसकी दरें जुलाई से लागू मानी जाएंगी। प्रत्येक छह महीने में डीए बढ़ाया जाता है। इससे पहले जो डीए बढ़ाया गया था, उसके दरें 1 जनवरी 2023 से लागू की गई थी।
फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट
मोदी सरकार अब जल्द ही फिटमेंट फैक्टर में ठीक ठाक बढ़ोतरी कर सकती है, जिसके बाद बेसिक सैलरी बंपर छलांग लगाएगी। माना जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर 2.60 गुना से बढ़कर 3 गुना हो जाएगा, जो लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 से बढ़कर 26 हजार रुपये होना तय मानी जा रही है। इससे सालाना 96,000 रुपये का इजाफा होगा।