नई दिल्लीः मोदी सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को डीए बढ़ाकर एक बड़ा गिफ्ट दिया है, जिससे हर किसी के चेहरे पर काफी उत्साह दिख रहा है। अब केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों को एक बड़ा गिफ्ट देने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।
माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बंपर बढ़ोतरी करने जा रही है, जिसके बाद सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर मुहर लगाती है तो फिर यह साल कर्मचारियों के लिए सोने पर सुहागा होगा। दूसरी ओर सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई ऐलान नीहं िकया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।
फिटमेंट फैक्टर में होगा बंपर इजाफा
केंद्र की मोदी सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी किया जाना संभव माना जा रहा है। चर्चा की है कि सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.57 गुना से सीधे 3.68 गुना कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होना संभव है। इस हिसाब से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में करीब 8000 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी म18,000 रुपये है तो फिर 26,000 रुपये हो जाएगी। इतना ही नहीं कर्मचारियों की सैलरी में सालाना करीब 1 लाख रुपये की बढ़ोतरो ही जाएगी। सरकार ने अभी फिटमेंट फैक्टर पर कोई बड़ा अपडेट नहीं दिया है, लेकिन मीडिया की खरों में बड़ी चर्चा चल रही है।
डीए में हुई थी इतनी बढ़ोतरी
केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में हाल ही में 4 फीसदी का इजाफा कर एक तगड़ा गिफ्ट जरूर दिया है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर 42 फीसदी हो गया। इससे पहले कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए का फायदा मिलता था। सातवें वेतन आयोग के मुताबकि, डीए में हर साल दो बार इजाफा किया जाता है, जिसकी देरं जून और जुलाई से लागू मानी जाती हैं। इससे पहले सितंबर 2022 में डीए की दरें बढ़ाई गई थी, जिससे सैलरी में बढ़ोतरी हुई। अब डीए में 4 फीसदी जो इजाफा हुआ है इसकी दरें जनवरी 2023 से लागू मानी जाएंगी।