नई दिल्लीः काफी दिनों से चर्चा थी कि इस बार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते(डीए) में 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है, लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जो किसी बड़े झटके से कम नहीं है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा नुकसान दे सकती है।
अब उम्मीद लगाई जा रही है कि डीए में करीब 3 फीसदी का इजाफा किया जा सकता है, जो किसी दुखभरी खबर से कम नहीं होगी। अगर ऐसेहोता है कि डीए बढ़कर कुल 45 फीसदी हो जाएगा, जबकि वर्तमान में 42 प्रतिशत डीए फायदा मिल रहा है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो यह ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया में खूब यह दावा किया जा रहा है। इससे पहले आपको कुछ जरूरी आंकड़े समझने होंगे।
जानिए डीए से जुड़ी जरूरी बातें
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में सरकार मात्र 3 फीसदी बढ़ा सकती है, जिसे 45% करने ने की उम्मीद है। जानकारी के लिए बता दें कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते की गणना मंथली श्रम ब्यूरो के जरिए जारी औद्योगिक श्रमिकों के लिए नवीनतम अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर होती है। इसके साथ ही जून 2023 महीने के लिए AICPI-IW डेटा 31 जुलाई, 2023 को जारी हो गया था।
इसके साथ ही ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन के मुताबिक, AICPI-IW डेटा DA बढ़ोतरी 3% से थोड़ा ज्यादा है। इस सबके बीच सरकार दशमलव बिंदु से आगे डीए बढ़ाने पर विचार भी नहीं कर रही है। इसके साथ ही सरकार डीए/डीआर में 3 फीसदी की बढ़ोतरी करने का ऐलान कर सकती है। वित्त मंत्रालय के तहत व्यय विभाग को अब राजस्व निहितार्थ के साथ डीए में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार करने की संभावना है।
डीए एरियर भी मिलेगा जल्द
अब चर्चा है कि डीए एरियर का पैसा भी जल्द खाते में आ सकता है जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 जुलाई तक डीए एरियर का पैसा नहीं दिया गया है। कर्मचारी और पेंशनभोगी पैसों की मांग कर रहे हैं। अब माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही यह बड़ी राशि खाते में डाल सकती है।