नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारियों की अब एक बार मौज होने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों में डीए की बढ़ोतरी करने जा रही है, जो किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं है। सरकार कि इस बार भी डीए में 4 फीसदी का इजाफा करेगी, जो किसी बड़े ऐलान से कम नहीं होगा।
अगर ऐसा होता है तो फिर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिसका फायदा करीब 1 करोड़ लोगों को होना तय है। सरकार यह ऐलान अब किसी भी दिन कर सकती हैं, जिसके लिए आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में इस महीने का दावा किया जा रहा है।
डीए में होगी कितने फीसदी की बढ़ोतरी
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा करने जा रही है,जिसके बाद यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। इससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी। वैसे वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को 38 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है। आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद कितनी सैलरी बढ़ जाएगी तो यह जानने के लिए आपको पूरा आर्टिकल पढ़कर फार्मूला जानना होगा।
पे-मैट्रिक्स के अनुसार, ग्रेड-पे 1800 के लेवल-1 पर न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपये है। इस सैलरी पर नजर डालें तो 720 रुप ये महीनी बढ़ोतरी के हिसाब से 8640 मिलेंगे। इससे कर्मचारियों को हर साल 96,000 रुपये का फायदा होगा।
फिटमेंट फैक्टर पर मिल सकता है बड़ा अपडेट
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को सरकार फिटमेंट फैक्टर पर भी बड़ा अपडेट जारी कर सकती है। माना जा रहा है कि सरकार फिटमें फैक्टर को बढ़ाकर 3.7 फीसदी कर सकती है, जिसके बाद सैलरी में रिकॉर्डतोड़ इजाफा होना संभव माना जा रहा है। इसका फायदा कई लाख कर्मचारियों को होगा। जानकारी के लिए बता दें कि कर्मचारी संगठन काफी दिनों से फिटमेंट में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं, जिसपर अब जल्द ही मुहर लगना तय है।