नई दिल्लीः अब नया साला यानि 2023 आने वाला है, जिसके जश्न की तैयारी लोगों अभी से शुरू कर दी हैं। नए साल पर निजी कंपनी व सरकारी लोगों को बड़े-बड़े तोहफे भी देती हैं। इस बीच अगर आपके घर में कोई केंद्रीय कर्मचारी हैं तो फिर अब मौज आने जा रही है, क्योंकि मोदी सरकार बड़ी सौगात देने की तैयारी में है।
सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए जल्द ही खजाने का पिटारा खोल सकती है, जिसे लेकर हर किसी के चेहरे पर रौनक दिखाई दे रही है। सरकार अब जल्द ही डीए के साथ फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी करने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।
सरकार कर्मचारियों के डीए में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी, जो बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है। अगर सरकार अब 4 फीसदी डीए और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी कर देती है तो सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा।
- जानिए कितना बढ़ेगा फिटमेंट फैक्टर
मोदी सरकार ने कुछ दिन पहले ही डीए बढ़ाकर 34 प्रतिशत से 38 फीसदी कर दिया था। अगले साल इसमें दो बार और बढ़ोतरी की जानी संभावनी मानी जा रही है। इसके अलावा हम बात कर रहे हैं फिटमेंट फैक्टर की, जिसे जल्द ही बढ़ाया जाना संभव माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस मसले पर अगले साल विचार कर सकती है। साल 2023 के अंत तक इस पर फैसला लिया जाना तय माना जा रहा है। फिटमेंट फैक्टर के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18000 रुपये है। इससे कर्मचारियों में काफी खुशी देखने को मिल रही है।
फिटमेंट फैक्टर फिलहाल 2.57 गुना है। केंद्रीय कर्मचारियों की मांग थी कि इसे 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत 3.68 गुना बढ़ा दिया गया है। इससे उनकी बेसिक सैलरी में बड़ा बढ़ोतरी की जानी तय मानी जा रही है। 3.68 गुना होने पर न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये हो जाएगा।