नई दिल्लीः अगर आपकी फैमिली में कोई केंद्रीय कर्मचारी या पेंशनधारक है तो फिर यह खबर किसी वरदान से कम नहीं है। अब नया साल आने वाला है, जिसे लेकर हर किसी के चेहरे पर उम्मीद की किरण जगी हुई है। सरकार नए साल पर केंद्रीय कर्मचारियों को तीन-तीन गिफ्ट एक साथ दे सकती है। मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी, फिटमेंट फैक्टर में इजाफे के साथ डीए एरियर का बकाया पैसा खाते में डाला जा सकता है।
इसे लेकर कर्मचारियों और पेंशनधारकों के चेहरे पर काफी रौनक दिखाई दे रही है। सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर तो कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिम मीडिया की खबरों में जनवरी के प्रथम सप्ताह का दावा किया जा रहा है।
- डीए में होगी इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों की मौज कर सकती है। माना जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया जा सकता है, जो बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है। अगर सरकार डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करती है तो फिर सैलरी में तगड़ा ऐलान कर सकती है।
- जानिए किस दिन मिल सकता है डीए एरियर का पैसा
केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण कर्मचारियों और पेंशनधारकों के 18 महीने का डीए का पैसा नहीं दिया था। इसके बाद से कर्मचारियों के संगठन लगातार डीए एरियर की मांग कर रहे हैं, लेकिन स रकार ने अभी इस विषय पर कोई बड़ा अपडेट नहीं दिया है। उस समय सरकार ने 18 महीने के डीए का पैसा रोक लिया था, जिसके बाद कर्मचारी यूनियन लगातार मांग कर रहे हैं।
सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब डीए एरियर की राशि ट्रांसफर की बात हो रही है। हाई लेवल श्रेणी के कर्मचारियों को करीब 2 लाख रुपये से अधिक का लाभ मिल रहा है।
- अकाउंट में आएंगे इतने रुपये
केंद्र की तरफ से सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों का डीए और डीए दिया गया है। इसमें लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 से 37,000 रुपये के बीच है। वहीं, लेवल-13 के कर्मचारियों को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये DA एरियर के तौर पर लाभ दिया जाना तय माना जा रहा है।