नई दिल्लीः मोदी सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को डीए में बढ़ोतरी करने का बड़ा ऐलान कर सकती है, जिसके बाद सैलरी में बंपर इजाफा होना संभव माना जा रहा है। सरकार किसी भी दिन अब जल्द ही डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा कर सकती है, जिसका फायदा करीब 1 करोड़ कर्मचारियों को होना संभव माना जा रहा है।
अगर अब डीए में इजाफा किया जाता है तो उसकी दरें एक जुलाई 2023 से लागू की जाएंगी। इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर पर भी सरकार कोई चौंकाने वाला अपडेट दे सकती है। सरकार ने वैसे आधिकारिक तौर पर तो डीए बढ़ाने की तारीख का भी ऐलान नहीं किया, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है, जो चर्चा का विषय बना है।
डीए में होगी इतनी बढ़ोतरी
केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में करीब 4 प्रतिशत का इजाफा कर सकते है, जो बढ़कर सीधे 46 फीसदी हो जाएगा। इसके बाद सैलरी में तगड़ी बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है। वैसे कर्मचारियों को वर्तमान में 42 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है। अब अगर डीए में इजाफा किया जाता है तो उसकी दरें 1 जुलाई से लागू की जाएंगी, जिसका कर्मचारी वर्ग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
वैसे सरकार सालाना डीए में दो बार इजाफा करती है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से प्रभावित मानी जाती हैं। इससे पहले मार्च में डीए बढ़ाया गया था, जिसकी दरें जनवरी से लागू कर दी गई। इससे अब सैलरी में रिकॉर्डतोड़ इजाफा देखने को मिल सकता है।
सैलरी में होगी इतनी बढ़ोतरी
मोदी सरकार अगर केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा करती है तो फिर बेसिक सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी। कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 50000 रुपये है तो फिर 4 फीसदी डीए के हिसाब से 2,000 की बढ़ोतरी होना संभव है। इस हिसाब से सालाना सैलरी में 24 हजार रुपये बढ़ जाएंगे। यह राशि महंगाई में किसी बूस्टर डोज की तरह काम करेगी।