नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई और बेरोजागरी के दौर में एक नहीं बल्कि दो-दो सौगातें मिलने जा रही हैं, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में तगड़ी बढ़ोतरी कर सकती है, जिसके बाद सैलरी में ठीक-ठीक इजाफा होना संभव है।
इसके अलावा सरकार 18 महीने का अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा भी अकाउंट में डालने जा रही है, जिससे कर्मचारियों को मोटा लाभ होना संभव है। सरकार यह दोनों फैसले एक साथ लेती है तो फिर सोने पर सुहागा होगा, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। वैसे सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन समाचारों में जल्द इन पर मुहर लगने की बात कही जा रही है।
इतने फीसदी बढ़ जाएगा डीए
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए में करीब 4 प्रतिशत का इजाफा कर सकती है, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। इस इजाफे के बाद यह 46 फीसदी हो जाएगा, जो वर्तमान में 42 प्रतिशत मिल रहा है। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बंपर फायदा होना तय माना जा रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए में सालाना 4 फीसदी का इजाफा करती है, जिसकी दरें 1 जुलाई और एक जनवरी से प्रभावी मानी जाती हैं। अगर अब डीए में इजाफा किया जाता है तो यह दरें 1 जुलाई से प्रभावित होंगी। यह फैसा सरकार अब किसी भी दिन ले सकती है, क्योंकि हर छह महीने में डीए बढ़ाने का काम किया जाता है। इससे पहले मार्च में डीए बढ़ाया गया था।
डीए एरियर पर आया ताजा अपडेट
सरकार जल्द ही अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर का पैसा भी खाते में डाल सकती है, जिससे करीब एक करोड़ परिवारों को बंपर लाभ होगा। प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों को डीए एरियर के करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा मिलने की संभावना है। दरअसल, 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक डीए एरियर का फायदा नहीं दिया है, जो अब जल्द ही मिल सकता है।