नई दिल्ली: 7th pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बेहद फायदे वाली खबर है। दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को साल 2023 में सरकार की तरफ से बड़ा फायदा मिलने जा रहा है। बता दें कि आंकड़ों के देखने के बाद सामने आया है कि सरकार जुलाई में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 3 से 4 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती है। इसी के साथ खबर आ रही है कि सरकार फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर विचार कर सकती है।
इसे भी पढ़ें- अगर इन बैंकों में खुला है आपका खाता, सिर्फ 6 महीने में अकाउंट में आ रहा इतना पैसा, जानें डिटेल
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
7th pay Commission Latest Update
आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है। इसकी गणना लेबर ब्यूरो द्वारा कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) के आधार पर किया जाता है। वहीं अभी हाल ही में श्रम मंत्रालय द्वारा जारी फरवरी के आंकड़े में 0.1 अंक की कमी आई है और सूचकांक 132.7 पर पहुंच गया है। इसके अनुसार, महंगाई भत्ता 2 से 3 फीसदी बढ़ सकता है। यह दूसरी बार है जब महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएगा। वैसे अभी मार्च से जून तक के आंकड़े आने बाकी हैं, इसके बाद यह तय होगा कि जुलाई 2023 में कर्मचारियों-पेंशनरों का DA कितने फीसदी बढ़ेगा।
45 या 46 फीसदी हो सकता है DA
मिडिया खबरों के मुताबिक, AICPI इंडेक्स के आंकड़े बढ़ते हैं तो DA 4 फीसदी बढ़ता है। इसके बाद डीए 45 या 46 फीसदी हो सकता है। नई दरें 1 जुलाई से लागू होगीं। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं हुई है। वैसे अगर महंगाई भत्ता बढ़ता है तो केंद्र के लगभग 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इससे सरकार पर करीब 12,815 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ बढ़ेगा।
बढ़ सकता है फिटमेंट फैक्टर
वहीं जानकारी के लिए बता दें कि महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) के अलावा केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर भी बढ़ सकता है। मौजूदा समय में फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है और 7वें आयोग के अनुसार सैलरी दी जाती है। वैसे कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग कर रहे है। अब इसे बढ़ाकर 3.68 फीसदी तक किया जा सकता है। यह फिटमेंट फैक्टर 2026 से लागू हो सकता है और 2023 के अंत तक इस पर फैसला हो सकता है, क्योंकि 2024 में चुनाव होने हैं। इससे 52 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।
इसे भी पढ़ें- गुस्से से लाल हुईं पत्नी Aamrapali, जब पति Nirahua ने महंगा लहंगा दिलाने से किया इंकार, मचा बवाल
वहीं केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 18 महीने के डीए एरियर पर बड़ा अपडेट निकलकर सामने आया है। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार जल्द ही कर्मचारियों को 18 महीने के डीए एरियर का पैसा भेजने वाली है। बता दें कि कर्मचारी लगातार डिमांड कर रहे हैं कि उनके DA एरियर का पैसा दिया जाए। इसके लिए कर्मचारियों ने कोर्ट में अपील भी की। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इसपर कहा कि सरकार इसपर विचार करे। ये कर्मचारियों का अधिकार है। इसे फ्रीज तो किया जा सकता है, लेकिन रोका नहीं जा सकता है।