नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए सरकार जल्द ही खजाने का पिटारा खोलने जा रहा है, जिसकी चर्चा विभागीय तौर पर भी हो रही है। माना जा रहा है कि सरकार किसी भी दिन केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है, जिससे बड़ा फायदा देखने को मिलेगा।
इस बार कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने संभव मानी जा रही है, जो किसी बड़े ऐलान से कम नहीं होगी। इससे पहले सितंबर के महीने में डीए बढ़ाने का फैसला लिया गया था। सरकार ने आधिकारिक तौर तो डीए बढ़ाने की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया की खबरों में 31 मार्च तक का बड़ा दावा किया जा रहा है, जिसका फायदा करीब 1 करोड़ लोगों को होना तय माना जा रहा है।
डीए में होगी इतने फीसदी बढ़ोतरी
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में करीब 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो फिर 4 फीसदी इजाफे के बाद डीए 42 प्रतिशत हो जाएगा, जिसके बाद सैलरी में रिकॉर्डतोड़ इजाफा होना संभव है। कर्मचारियों और पेंशनधारियों को वैसे वर्तमान में 38 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, डीए की राशि में हर साल दो बार बढ़ोतरी की जाती है।
इसकी बढ़ी हुई दरें जनवरी और जुलाई से लागू की जाती हैं, जिसका पैसा 6 महीने की किस्त के रूप में डाला जाता है। अगर डीए जो बढ़ेगा उसकी दरें जनवरी 2023 से लागू मानी जाएंगी। आप सोच रहे होंगे कि 4 फीसदी के हिसाब से सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी तो यह कैलकुलेशन जानने के लिए नीचे तक आर्टिकल पढ़ना होगा।
इतने रुपये बढ़ जाएगी सैलरी
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफ होता है तो फिर सैलरी में बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है। सैलरी में कितना इजाफा होगा यह फॉर्मूला समझने के लिए ध्यान देने की जरूरत होगी। माना कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो 4 फीसदी डीए के हिसाब से 72 रुपये प्रति महीना बढ़ना तय है।
जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय कर्मचारी संगठन इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर में भी बढ़ोतरी की मांग लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन सरकारी की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।