7TH PAY COMMISSION: होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा, DA में 5 प्रतिशत का इजाफा

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों (7TH PAY COMMISSION) को मोदी सरकार होली से पहले बड़ा गिफ्ट दे सकती है। सरकार की तरफ से खजाने का पिटारा खुलने जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार डीए में बढ़ोतरी करने के साथ-साथ अटका पड़ा डीए एरियर भी कर्मचारियों के अकाउंट में होली से पहले डाल सकती है।

इसी बीच एक बहुत ही खुशखबरी सामने आ रही है। त्रिपुरा सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए एक बड़ा किया है, जो कर्मचारियों के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) को बढ़ाकर 25% करने का फैसला लिया गया है। इस खबर को सुनने के बाद कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर देखने को मिल रही है।

कितने कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा इसका बेनिफिट्स?

मुख्यमंत्री साहा के अनुसार, इस फैसले से राज्य के 1,06,932 कर्मचारियों और 82,000 पेंशनरों को इसका फायदा मिलने वाला है। उन्होंने बताया कि यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2024 से लागू होगा।

सरकार पर कितना पड़ेगा बोझ?

इस बड़े फैसले के बाद अब सरकार पर लगभग 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

गुजरात सरकार का बड़ा घोषणा

गौरतलब है कि पिछले महीने के अंत में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले गुजरात सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने की घोषणा की थी। राज्य सरकार के प्रस्ताव के अनुसार, इस बढ़ोतरी के बाद गुजरात सरकार के कर्मचारियों का डीए 42% से बढ़कर 46% हो जाएगा।

गुजरात में कब से लागू हुआ है DA बढ़ोतरी?

गुजरात में यह बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी हुआ है। कर्मचारियों को पिछले आठ महीनों का बकाया भी दिया जाएगा। इस फैसले से राज्य सरकार के लगभग 4.45 लाख कर्मचारियों और 4.63 लाख पेंशनरों को फायदा होगा।

हालांकि, केंद्र सरकार ने DA बढ़ोतरी को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है। मगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार बहुत जल्द ही इसका बड़ा ऐलान करने वाली है। वैसे वर्तमान में अब 46 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। बढ़े हुए डीए का फायदा करीब एक करोड़ से ज्यादा लोगों को मिलेगा, जिससे हर किसी की मौज आना तय मानाा जा रहा है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App