Yamaha Scooter: जब बातें टू व्हीलर्स की होती है तो आज के समय स्कूटर खरीदना लोगों को काफी पसंद है। बढ़ते ट्रैफिक के कारण अब लोग इजी टू ड्राइव गाड़ी खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। इसीलिए स्कूटर की बिक्री भारत में काफी ज्यादा हो गई है। स्कूटर में हमेशा ही लोगों को माइलेज की शिकायत होती है।
लेकिन अब बाजार में ऐसे कई स्कूटर आ गए हैं जो पावर के साथ माइलेज का बेहतरीन कॉन्बिनेशन पेश करते हैं। ऐसा ही एक स्कूटर Yamaha Ray ZR हैं। इस स्कूटर का डिजाइन बहुत ही आकर्षक है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे इसे बहुत ही कम कीमत पर फाइनेंस करवाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:-बहुत ही अंडररेटेड है TVS की ये बाइक, आप न चुंके मौका और 9 हजार में खरीदें ये धांसू बाइक
Yamaha Ray ZR 125 का जबरदस्त फीचर्स
यामाहा के स्कूटर उसके लुक और फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। फसीनो का लुक जहां भारतीयों के काफी पसंद आया था वही Ray ZR खुद का यूनिक लुक के साथ आती है। जब बात इसकी फीचर्स की आती है तो आपको बता दें कि इसमें कई स्मार्ट फीचर्स जैसे कि ब्लूटूथ डिवाइस कनेक्टिविटी, स्मार्ट डिजिटल ऑडोमीटर दिए गया है।
वही इसमें फ्यूल गेज के साथ पोजीशन स्मार्ट लाइट स्क्रीन, पैनल का न्यू लुक और अन्य कई जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसके आगे डिस्क ब्रेक पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। वहीं कीमत के हिसाब से फीचर्स काफी जबरदस्त है।
यह भी पढ़ें:-अमीर हो या गरीब अब हर कोई करेगा कार में सफर, सस्ती कीमत में आ रही है तगड़े फीचर्स के साथ Tata Nano
Yamaha Ray ZR का फाइनेंस प्लान
Yamaha Ray ZR कंपनी की एक बेहतरीन हाइब्रिड स्कूटर है। इसकी कीमत ₹1,06,446 के करीब है। लेकिन अगर आप इसे लोन के जरिए खरीदते हैं तो आपको सिर्फ डाउन पेमेंट के तौर पर 15000 रुपए देना होगा। इसके बाद बची हुई राशि बैंक द्वारा फाइनेंस कर दी जाएगी। आपको बता दें कि बैंक आपको दिए गए लोन पर 9.7% का वार्षिक ब्याज दर लेने वाली है। वही अगर यह लोन 3 साल के लिए है तो आपको हर महीने ₹2938 का ईएमआई भरना होगा।