New Yamaha MT 15: यामाहा ने बाजार में अपनी नई MT 15 को लांच कर दिया है। इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। यह एक ऐसी बाइक है जो KTM, TVS Apache और Bajaj Pulsar तक के मार्केट को डाउन कर सकती है।
इसका आकर्षक लुक और दमदार इंजन लोगों को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। फिलहाल कंपनी ने इसकी टेस्ट राइड भी शुरू कर दी है। आप चाहे तो अपने नजदीकी शोरूम पर जाकर इसे अनुभव कर सकते हैं।
नई Yamaha MT 15 का इंजन देता है जबरदस्त पॉवर
पहले के जैसे ही नई Yamaha MT 15 में भी शार्प लाइट दिया गया है जो इसके फ्रंट को बहुत ही एग्रेसिव बनता है। इसके अलावा इसके टर्न इंडिकेटर में एलईडी दिए गए हैं। इसमें 155 सीसी का लिक्विड कूल 4 स्ट्रोक इंजन मिलता है।
इस इंजन के द्वारा 18 पीएस तक का पावर और 14 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है। यह पावर काफी अच्छा है। आप इसे शहरी रास्तों पर भी अच्छे से चला सकते हैं। वही यह हाईवे पर घोड़े की रफ्तार से भागने वाली है।
नई Yamaha MT 15 के फीचर्स
इतना पावर होने के चलते इसके सेफ्टी पर भी काफी ज्यादा ध्यान दिया गया है। इसमें सिंगल चैनल एबीएस और डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके अलावा इसके फीचर्स में आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑडोमीटर, स्पीडोमीटर, क्लॉक, फ्यूल इंडिकेटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन जैसी सुविधाएं मिल जाती है।
फीचर्स के मामले में आप इस बाइक से शिकायत नहीं कर सकते हैं। इन फीचर्स के अलावा भी आपको इसमें साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ स्विच, अल्मुनियम स्विंगआर्म, शिफ्ट टाइमिंग लाइट, गियर इंडिकेटर जैसी बेसिक चीज भी मिलती है। नई दिल्ली में इस बाइक की ऑन रोड कीमत 173000 है। वही यह एक्स शोरूम 167000 में आती है।
अगर आप अभी Yamaha MT 15 को खरीदने जाएंगे तो यह बाइक आपको सिर्फ ₹2500 में मिल जाएगी। क्योंकि कंपनी का कहना है कि आप 2500 में ही इस बुक कर सकते हैं। जैसे इसकी डिलीवरी स्टार्ट होगी यह बाइक आपको सबसे पहले मिलेगी। तब आप इसे आसन फाइनेंस प्लान के जरिए भी खरीद सकते हैं।