Yamaha Electric Scooter: भारत का इलेक्ट्रिक बाजार बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। कई नए कंपनियों ने भी इस सेगमेंट में अपने टू व्हीलर्स को लॉन्च किया हैं। लोग भी इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। इसी को देखते हुए बड़ी-बड़ी कंपनियों ने भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च कर दिया है। अब यामहा भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को यहां लॉन्च करने वाली है। इसका मुकाबला Ather 450X, Pure EV, TVS iQube जैसे कई अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर से होने वाला है।
यह भी पढ़ें:-लोगों की पहली पसंद Mahindra Bolero अपने नए लुक के साथ मचाएगी तहलका, मिलेंगे दमदार इंजन और धांसू फीचर्स
फिलहाल इसे Yamaha E01 नाम दिया गया है और यह एक मैक्सी इलेक्ट्रिक स्कूटर होने वाली है। इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि फिलहाल जापान की किसी भी ऑटोमेकर कंपनी जैसे कि Honda, Suzuki और Yamaha ने अपनी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को यहां लॉन्च नहीं किया है। इसीलिए उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस तरह भी कदम उठाएगी।
बात अगर इसके फीचर्स की करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिस्क ब्रेक, चौड़ी टायर्स, ABS, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ बड़ा सा टीएफटी स्क्रीन दिया जाएगा। इस स्क्रीन पर स्कूटर से जुड़ी सभी जानकारियां मिल जाएंगी। जबसे इस का फर्स्ट लुक जारी हुआ है।
ग्राहकों के बीच इसे खरीदने की उत्सुकता बढ़ गई है। सभी को इसके लॉन्च का इंतजार है। यहां इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक बड़ा सा बैटरी पैक दिया जाएगा। जिसे चार्ज करने के बाद हमें 200 Km से ऊपर का रेंज मिलने वाला है। कई मायनों में यह एक बेहतर इलेक्ट्रिक स्कूटर होगी।
यह भी पढ़ें:-एकदम ही अलग लुक में आई Yamaha FZ X, इस कीमत पर देती है जबरदस्त पॉवर
हाल ही में यामाहा के CEO ने कहा था कि वह भारत के लिए एक नया Electric स्कूटर लाने वाले हैं। इसे खासतौर पर भारतीय सड़कों को देखकर बनाया गया है। फिलहाल कंपनी ग्लोबल मार्केट के लिए भी एक नई इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रही है।
यामहा ने कहा है कि 2050 तक वह अपने भी 90% लाइनअप को इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट कर देगी। कंपनी के इन्हीं प्रयासों के कारण उम्मीद की जा रही है कि भारत में जल्द ही हमें इसके नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का लॉन्च देखने को मिलेगा। यहां पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1 लाख से शुरू होकर 1.5 लाख रुपए तक जाएगी। फिलहाल इस पर कोई ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन कीमत इसी के आसपास होने वाली है।