नई दिल्ली: महिंद्रा की कारों को काफी पंसद किया जाता है। ये कारें अपने दमदार इंजन और बॉडी के लिए काफी पसंद किया जाता है। इनका डिजाइन और लुक तो देखते ही बनता है। इसी बीच महिंद्रा ने अपनी XUV300 अपडेटेड मॉडल लॉन्च किया है। बता दें कि भारत सरकार 1 अप्रैल 2023 से न्यू एमिशन नॉर्म लागू करने वाली है। इसी वजह से कंपनी ने Mahindra XUV300 को अपडेट किया है। इसके इंजन में बदलाव किया गया है। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।
इसे भी पढ़ें- Aaj Ka Sone Ka Bhav: ओ तेरी! सोने के दाम में तगड़ी गिरावट, 10 ग्राम 32 हजार में खरीदने को मची लूट
दो इंजन के साथ XUV300 ने ली एंट्री
कंपनी ने Mahindra XUV300 दो इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराया है। इसमें पहला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 109 bhp की पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। वहीं दूसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन है। यह इंजन 115 bhp की पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन ऑप्शन को जोड़ा गया है।
क्या होगी कीमत
कंपनी ने इसे चार वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें W4, W6, W8 और W8 (O) शामिल हैं। इनकी कीमत 8.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। वैसे कंपनी ने कुछ चुनिंदा वेरिएंट की कीमतों में 15,000-22,000 रुपये तक का इजाफा कर दिया है।
इसे भी पढ़ें- BSNL का सबसे सस्ता Plan, 65 दिन की वैलिडिटी के साथ सबकुछ फ्री, जियो यूजर्स के बीच गम का माहौल
Dance Video: टाइट सूट में रचना तिवारी ने फाड़ू डांस से मचाया ऐसा बवंडर कि नहीं आएगी सपना की याद
XUV300 डीजल रेंज की कीमत 9.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। W4, W6 और W8 ट्रिम्स की कीमतें 20,000 रुपये बढ़ गई हैं, जबकि W8 (O) की कीमत 22,000 रुपये ज्यादा है।