Upcoming Cars: इस साल अगर आप एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं। तो पैसे का इंतजाम करना शुरू कर दीजिए। क्योंकि साल 2024 में कई कंपनियां अपनी एक से बढ़कर एक नई कारों को बाजार में लाने वाली हैं। अपनी आज की इस रिपोर्ट में हम आपको इस साल लॉन्च होने वाली कुछ पॉपुलर कारों के बारे में बताएंगे।
Maruti Suzuki Facelift
पहले नंबर पर इस लिस्ट में Maruti Suzuki Facelift है। जिसे कंपनी कई आधुनिक और नए फीचर्स के साथ बाजार में उतारेगी। आपको बता दें कि प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में इस कार को काफी पसंद किया जाता है और इसने 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक का ख़िताब अपने नाम किया है।
Hyundai Creta Facelift
Hyundai Creta Facelift इस लिस्ट की दूसरी कार है। कंपनी की इस एसयूवी के लिए आपको अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि इसे इसी महीनें यानी जनवरी 2024 की 16 तारीख को लॉन्च किया जाना है। कंपनी अपनी इस एसयूवी को ADAS और 360 डिग्री जैसा लेटेस्ट फीचर्स के साथ बाजार में उतारेगी।
Mahindra XUV300
Mahindra XUV300 इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आती है। यह कंपनी की आकर्षक लुक वाली एसयूवी है। जिसे इसी महीनें मार्केट में उतारा जाएगा। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी में कई अप्डेट्स किए हैं। जिसमें इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर शामिल हैं।
Kia Sonet Facelift
चौथे नंबर पर इस लिस्ट में Kia Sonet Facelift शामिल है। जिसकी बुकिंग कंपनी ने शुरू कर दी है। इसे भी जल्द ही बाजार में लॉन्च किया जाएगा। वहीं इसकी कीमत का खुलासा भी जल्द ही किया जाएगा। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी में कई बदलाव किए हैं।
Mahindra XUV400 Facelift
Mahindra XUV400 Facelift को इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर रखा गया है। इसमें भी कंपनी ने कई अप्डेट्स किए हैं। कंपनी ने इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स को अपडेट किया है।