Toyota Fortuner Price in Pakistan: टोयोटा की गाड़ी भारत सहित विश्व भर में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इनकी बिल्ड क्वालिटी और रिलियाबिलिटी दोनों ही अन्य कारों के मुकाबले काफी बेहतर है। भारत में टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) है कि इससे राजनेता के साथ आम लोग भी खरीदना पसंद करते हैं।
यहां इसकी एक्स शोरूम कीमत 33 लाख रुपए से शुरू होकर 51 लाख रुपए तक जाती है। यह बात भी बिलकुल सच है कि इस कीमत पर भी टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) खरीदने से पहले लोग 10 बार सोचते हैं।
Pakistan में आसमान छूती Toyota Fortuner की कीमत
हमारे पड़ोस यानी कि पाकिस्तान में टोयोटा फॉर्च्यूनर 2 करोड रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर मिलती है। 2 करोड़ में यहां पर आपको रेंज रोवर की लग्जरियस एसयूवी मिल जाएगी। जहां भारत में इसके टॉप वैरियंट की ऑन रोड कीमत 55 लाख के आसपास है। वहीं पाकिस्तान में इसकी कीमत 2 करोड़ होना सभी को आश्चर्य में डालता है। वहीं कई भारतीय इस कीमत को सुनकर अपनी हंसी भी नहीं रोक पाते हैं।
इसलिए पाकिस्तान ने महंगी है कारें
आपको जानकारी हैरानी होगी कि पाकिस्तान में सिर्फ टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) की कीमत ही ज्यादा नहीं है बल्कि वहां सभी गाड़ियां महंगी कीमतों पर मिलती हैं। इसके अलावा वहां आपको नई कारें बहुत ही कम देखने को मिलेंगी।
बढ़ती महंगाई के कारण वहां पर कारों की कीमत काफी ज्यादा है। इसके अलावा दूसरा मुख्य कारण है कि पाकिस्तान में कारों का निर्माण नहीं होता है। बल्कि विदेशों से इसके पार्ट्स मंगा कर वहां पर असेंबल किए जाते हैं।
इस कारण से इन पर ज्यादा टैक्स लगता है और यह कीमत बढ़ जाती है। इसी हाल के कारण पाकिस्तान में हर महीने कुछ हजार कार्य ही बिक पाती हैं। वहीं भारत में यह आंकड़ा लाख से भी ऊपर का है।
पाकिस्तान ऑटोमेटिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अनुसार नवंबर 2023 में सिर्फ 4875 यूनिट कारें ही बिक पाई है, जो पिछले साल यानी कि नवंबर 2022 के मुकाबले 68 प्रतिशत कम है। पिछले साल नवंबर 2022 में कुल 15432 कारें भी की थी।