Toyota Cars: जापानी कर मेकर कंपनी टोयोटा की गाड़ियां भारत में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। हर युवक का सपना होता है कि उसके पास एक फॉर्च्यूनर हो जो कंपनी की बेस्ट एसयूवी में से एक है। अब एक रिपोर्ट पब्लिश हुई है जिसमें दावा किया गया है कि टोयोटा मोटर्स ने सालाना आधार पर बड़ी ग्रोथ हासिल की है।
इस खबर से कंपनी के चाहने वाले लोग बहुत ही ज्यादा खुश हैं। यह बताता है कि लोग लोगों का भरोसा आज टोयोटा पर काफी ज्यादा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले 45.24 फ़ीसदी की बढ़त हासिल की है।
इस ग्रोथ को हासिल करने में कंपनी की तीन कारों ने उसकी मदद की है। जिसमें इनोवा हाई क्रॉस, ग्लैंजा और हाई राइडर शामिल है। आज इस आर्टिकल में हम इन्हीं तीनों कारों की सेल्स को जानेंगे।
Toyota Hyryder SUV
टोयोटा किया बजट सव कंपनी की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। सालाना आधार पर इसने 17% की बढ़त हासिल की है। अक्टूबर 2030 में इसके 3987 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो पिछले साल 3384 यूनिट की थी। इसे मारुति ग्रैंड विटारा के प्लेटफार्म पर बनाया गया है और दोनों ही कारों में आपको समान चीज देखने को मिलती है। लेकिन लुक्स के मामले में हाई राइडर एक एग्रेसिव एसयूवी लगती है।
Toyota Glanza Hatchback
मारुति और टोयोटा ने अपने पार्टनरशिप के तहत दो कारों का निर्माण किया था, जिसमें मारुति ने अपनी बलेनो और टोयोटा ने इसी पर आधारित ग्लैंजा को बनाया था। यह दोनों कारें बहुत ही समान है। जहां बलेनो की मांग काफी ज्यादा है। वहीं ग्लैंजा उतनी नहीं बिकती है।
लेकिन अक्टूबर 2023 में इसके 4724 यूनिट की बिक्री हुई है। जो पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है। अक्टूबर 2022 में इसके 3767 यूनिट की बिक्री हुई थी। सालाना आधार पर देखा जाए तो यह 25 फ़ीसदी से भी ज्यादा की बढ़त है। यह एक प्रीमियम हैचबैक है। इसके फीचर्स काफी एडवांस है। वहीं परफॉर्मेंस के मामले में भी यह काफी अच्छी है। टोयोटा ग्लैंजा कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कर है।
Toyota Innova MPV
तीसरे और दूसरे के बाद जब बात कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार की आती है तो वहां पर कोई और नहीं बल्कि टोयोटा इनोवा हाई क्रॉस (Toyota Innova Hycross) देखने को मिलती है। यह एक लग्जरियस 7 सीटर कर है जिसके 20,542 यूनिट की बिक्री हुई है। पिछले साल यही आंकड़ा 14143 का था।
इस हिसाब से देखे तो सालाना आधार पर इस कार ने 24.43 फीसदी की बढ़त हासिल की है जो की बहुत बड़ी है। भारी डिमांड के चलते कंपनी ने इसके प्रोडक्शन को भी बढ़ा दिया है और अभी फिलहाल इस पर लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है।