Top 5 Two Wheeler Brands of December 2023: दिसंबर 2023 टू व्हीलर निर्माता कंपनियों के लिए काफी अच्छा रहा है। इस महीनें टू व्हीलर की बिक्री में 15.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर 2023 में टू व्हीलर की कुल 12,11,966 यूनिट्स की बिक्री हुई है। अगर बात दिसंबर 2022 की बात करें तो उस समय कुल 10,45,052 यूनिट्स की सेल हुई थी।
अगर बात निर्यात की करें तो दिसंबर 2023 में टू व्हीलर की कुल 2,87,512 यूनिट्स का निर्यात किया गया है। अगर आपकी योजना भी नए साल में एक नई टू व्हीलर खरीदने की है। तो इस रिपोर्ट में आप पिछले महीनें की टॉप 5 बेस्ट टू व्हीलर ब्रांड के बारे में जान सकते हैं।
Hero MotoCorp
Hero MotoCorp सेल के मामले में पिछले महीनें पहले नंबर पर रही। कंपनी ने दिसंबर 2023 में इसकी कुल 3,77842 यूनिट को सेल किया है और 16,110 यूनिट को निर्यात किया है। अगर आकड़ो के हिसाब से बात करें तो कंपनी की घरेलू मार्केट में सेल घटी है। वहीं निर्यात में बढ़ोतरी हुई है।
Honda
पिछले महीनें हुई सेल के हिसाब से Honda दूसरे नंबर पर रही। कंपनी ने दिसंबर 2023 में इसकी कुल 2,86,078 यूनिट को सेल किया है और 31,022 यूनिट को निर्यात किया है। आकड़ो के हिसाब से बात करें तो कंपनी की घरेलू सेल और निर्यात में इजाफा हुआ है।
TVS Motors
TVS Motors सेल के मामले में पिछले महीनें तीसरे नंबर पर रही। कंपनी ने दिसंबर 2023 में इसकी कुल 2,14,988 यूनिट को सेल किया है और 75,076 यूनिट को निर्यात किया है। कंपनी की सेल और एक्सपोर्ट में इजाफा हुआ है।
Bajaj Auto
Bajaj Auto इस लिस्ट की चौथी कंपनी है। जिसके टू व्हीलर की दिसंबर 2023 में कुल 1,58,020 यूनिट की सेल हुई है। इसके कुल 1,24,631 यूनिट को पिछले महीने निर्यात किया गया है। कंपनी की सेल और एक्सपोर्ट में इजाफा हुआ है। कंपनी की सेल और एक्सपोर्ट दोनों में बढ़ोतरी हुई है।
Suzuki
Suzuki का इस लिस्ट में नंबर पांचवा है। इसके टू व्हीलर की दिसंबर 2023 में कुल 69,025 यूनिट की सेल हुई है। इसके कुल 10,458 यूनिट को पिछले महीने निर्यात किया गया है। आकड़ो के हिसाब से बात करें तो कंपनी की घरेलू सेल और निर्यात में गिरावट आई है।