Top 5 Best Selling Cars: देश का कार बाजार काफी तेजी के साथ बड़ा हो रहा है। हर महीनें लाखों की संख्या में नई कारों की बिक्री यहाँ पर हो रही है। अब बात देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की करें तो कंपनी ने जून 2023 में अपनी 1.33 लाख से भी अधिक कारों को सेल किया है। कंपनी की पैसेंजर कारों के सेगमेंट में काफी दबदबा है। साल दर साल कंपनी अपनी सेल्स में 8.4 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल कर रही है। इस रिपोर्ट में आप पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकी कंपनी की पांच कारों के बारे में जान सकते हैं।
Maruti WagonR कार
Maruti WagonR कंपनी की एक पॉपुलर कार है। कंपनी ने पिछले महीनें यानी जून 2023 में अपनी इस कार की कुल 17,481 यूनिट्स की सेल की है। वैसे तो इसकी सेल्स में 8.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। लेकिन फिर भी इसने पहला स्थान हासिल किया है।
Maruti Suzuki Swift कार
Maruti Suzuki Swift कंपनी की एक स्पोर्टी लुक वाली कार है। कंपनी ने पिछले महीनें यानी जून 2023 में अपनी इस कार की कुल 15,955 यूनिट्स की सेल की है। वैसे तो इसकी सेल्स में 1.59 प्रतिशत की गिरावट आई है। लेकिन फिर भी इसने दूसरा स्थान हासिल किया है।
Maruti Suzuki Baleno कार
Maruti Suzuki Baleno कंपनी की लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक है। कंपनी ने पिछले महीनें यानी जून 2023 में अपनी इस कार की कुल 14,077 यूनिट्स की सेल की है। वैसे तो इसकी सेल्स में 12.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। लेकिन फिर भी इसने तीसरा स्थान हासिल किया है।
Maruti Suzuki Alto कार
Maruti Suzuki Alto कंपनी की सबसे सस्ती हैचबैक है। कंपनी ने पिछले महीनें यानी जून 2023 में अपनी इस कार की कुल 11,323 यूनिट्स की सेल की है। वैसे तो इसकी सेल्स में 18 प्रतिशत की गिरावट आई है। लेकिन फिर भी इसने चौथा स्थान हासिल किया है।
Maruti Suzuki Brezza एसयूवी
Maruti Suzuki Brezza कंपनी की आकर्षक लुक वाली एक बेहतरीन एसयूवी है। कंपनी ने पिछले महीनें यानी जून 2023 में अपनी इस कार की कुल 10,578 यूनिट्स की सेल की है। इसकी सेल्स में 140 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसने सेल्स के मामले में पांचवा स्थान हासिल किया है।