Hyundai Best Selling SUVs November: देश का एसयूवी बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले महीनें की ही बात करें तो दूसरी कंपनियों के साथ ही हुंडई मोटर्स ने भी अपनी एसयूवी की सेल में ग्रोथ दर्ज किया। लेकिन कंपनी की पॉपुलर एसयूवी क्रेटा (Hyundai Creta) ओवरऑल सेल के मामले में दसवें नंबर पर खिसक गई। इस एसयूवी की सेल में नवंबर 2022 की तुलना में 11 प्रतिशत की गिरावट आई है।
हालांकि अब बाजार में कंपनी नई क्रेटा को लॉन्च करने वाली है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसकी सेल में फिर से इजाफा हो जाएगा। अगर आप भी हुंडई की कोई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं। तो यहाँ पर आपको कंपनी की कुछ पॉपुलर एसयूवी के बारे में जानकारी मिलेगी। जिनकी नवंबर 2023 में काफी अच्छी सेल हुई है।
Hyundai Exter की जानकारी
हुंडई आई10 के समान प्लेटफॉर्म पर आधारित एसयूवी Hyundai Exter कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी है। इसका साइज काफी छोटा है और यह काफी कॉम्पैक्ट है। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी के कुल 8,325 यूनिट्स को सेल किया है। बाजार में इसका मुकाबला टाटा पंच के साथ है।
Hyundai Venue की जानकारी
देश के एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Venue को अपने लुक और परफॉरमेंस के लिए पसंद किया जाता है। नवंबर 2023 में इसकी कुल 11,180 यूनिट्स की सेल हुई है। कंपनी ने नवंबर 2022 में इसकी कुल 10,738 यूनिट को बेचा था। इस हिसाब से देखे तो इसकी सेल में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने अभी हाल ही में इसे नए लुक में पेश किया है और इसे कई पावरट्रेन के साथ उपलब्ध कराया है।
Hyundai Creta की जानकारी
Hyundai Creta कंपनी की पॉपुलर एसयूवी में से एक है। कंपनी ने नवंबर 2023 में इसकी कुल 11,814 यूनिट्स को सेल किया है। पिछले साल इसी महीनें यानी नवंबर 2022 में इसकी कुल 13,321 यूनिट की सेल हुई थी। कंपनी अगले साल की शुरुआत में अपनी इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को बाजार में लाने वाली है।