नई दिल्ली: आज के समय में भारतीय बाजार में बाइक सेगमेंट इतना बड़ा है, कि एक से बढ़कर एक यहां पर बाइक खरीदने को मिल जाएंगे, जिसमें एंट्री लेवल से लेकर सपोर्ट और क्रूजर बाइक इन शामिल है। ऐसे ग्राहक जो हाल ही में नई बाइक को खरीदना चाहते हैं। औरह ऐसी बाइक सर्च कर रहा है जो काफी पसंद की जा रही है तो वहां पर आपके लिए हम लाए हैं अक्टूबर के महीने में टॉप सेलिंग बाइकों की बारे में जानकारी जिसे आप जानकर खरीदारी कर सकते हैं। यानी कि ऐसी बाइक जो इन दिनों ज्यादा खरीदी जा रही है हो।
ऐसे ग्राहक जो नए टॉप सेलिंग बाइक को खरीदना चाहते हैं तो यहां पर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 मोटरसाइकिलें के बारे में जान सकते हैं।
- हीरो स्प्लेंडर- हीरो स्प्लेंडर लंबे समय से भारतीय बाइक सेगमेंट में राज कर रही है। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में हीरो स्प्लेंडर की 2,61,721 यूनिट बिकी हैं। स्प्लेंडर का बिक्री वॉल्यूम साल-दर-साल आधार पर 6,100 यूनिट घटा है। आप तो बता दें कि कंपनी ने हाल ही में हीरो स्प्लेंडर को नए अवतार में लॉन्च किया है।
- Honda CB Shine- दूसरी नंबर सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक होंडा की सीबी शाइन है। होंडा सीबी शाइन की 1,30,916 यूनिट्स बिकी हैं। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 15.29% की ग्रोथ है। इसने 17,362 यूनिट का वॉल्यूम गेन (YOY) लिया है। बता दें कि ये भी बाइक टॉप सेलिंग बाइक में से एक है। इस बाइक के लुक और डिजाइन के वजह से काफी पंसद किया जाता है।
- Bajaj Pulsar- टॉप सेलिंग बाइक लिस्ट में बजाज पल्सर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। अक्टूबर 2022 में पल्सर सीरीज की 1,13,870 यूनिट बिकी हैं। इसकी बिक्री में 31।64% की वृद्धि देखी गई। आप को बता दें कि कंपनी की ये बाइक स्पोर्ट सेगमेंट पंसद किया जाता है।
- Hero HF Deluxe -टॉप सेलिंग बाइक लिस्ट में चौथे नंबर पर हीरो की एचएफ डीलक्स है, जिसकी अक्टूबर 2022 में 78,076 यूनिट बिकी हैं।कंपनी की ये बाइक काफी पंसद की जाती है।
- Bajaj Platina- माइलेज के लिए फेमस बाइक बजार प्लेटिना पांचवें नंबर पर है। इसकी 57,842 यूनिट बिकी हैं। एक साल पहले यानी अक्टूबर 2021 में इसकी 84,109 यूनिट बिकी थीं।