Top 5 Best Selling Car Brands July 2023: जुलाई 2023 के महीना कई वाहन निर्माता कंपनियों के लिए काफी अच्छा रहा। तो कइयों के लिए उतना अच्छा नहीं रहा। वैसे तो जुलाई के महीने में सपाट ग्रोथ देखी गई है। लेकिन चार वाहन निर्माता कंपनियों ने महीनें दर महीनें के हिसाब से 10 प्रतिशत का ग्रोथ हासिल किया है। आज की इस रिपोर्ट में हम पिछले महीनें हुई सेल के हिसाब से टॉप 5 बेस्ट कार निर्माता कंपनियों के बारे में बताएंगे।
Maruti Suzuki की सेल
सेल के मामले में पहले नंबर पर मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) रही। जिसकी पिछले महीनें यानी जुलाई 2023 में कुल 1,52,126 यूनिट्स की सेल हुई है। साल 2022 के जुलाई महीनें में कंपनी ने 1,33,027 यूनिट को सेल किया था। इस हिसाब से देखे तो कंपनी ने इसकी सेल में 6 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।
Hyundai Motors की सेल
सेल के मामले में दूसरे नंबर पर हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) रही। जिसकी पिछले महीनें यानी जुलाई 2023 में कुल 50,701 यूनिट्स की सेल हुई है। साल 2022 के जुलाई महीनें में कंपनी ने 50,500 यूनिट को सेल किया था। इस हिसाब से देखे तो कंपनी ने इसकी सेल में 0.4 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।
Tata Motors की सेल
सेल के मामले में तीसरे नंबर पर टाटा मोटर्स (Tata Motors) रही। जिसकी पिछले महीनें यानी जुलाई 2023 में कुल 47,630 यूनिट्स की सेल हुई है। साल 2022 के जुलाई महीनें में कंपनी ने 47,506 यूनिट को सेल किया था। इस हिसाब से देखे तो कंपनी ने इसकी सेल में 0.3 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।
Mahindra की सेल
सेल के मामले में चौथे नंबर पर महिंद्रा (Mahindra) रही। जिसकी पिछले महीनें यानी जुलाई 2023 में कुल 36,201 यूनिट्स की सेल हुई है। साल 2023 के जून महीनें में कंपनी ने 32,585 यूनिट को सेल किया था। अगर हम इसके सेल्स स्टेटस की बात करें तो कंपनी ने इसकी सेल में 30 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।
Toyota की सेल
सेल के मामले में पांचवे नंबर पर टोयोटा (Toyota) रही। जिसकी पिछले महीनें यानी जुलाई 2023 में कुल 20,759 यूनिट्स की सेल हुई है। साल 2022 के जुलाई महीनें में कंपनी ने 19,693 यूनिट को सेल किया था। इस हिसाब से देखे तो कंपनी ने इसकी सेल में 5.4 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।