ख्यालों में बिकती है Thar और Fortuner, ये है टॉप 5 Best Selling SUV

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Top 5 Best Selling SUV: विश्व भर में एकाएक एसयूवी की बिक्री में तेजी आई है। भारत में तो हर चार में से दो लोग एसयूवी खरीद रहे हैं। पिछले 5 सालों में एसयूवी की सेल दुगनी से भी ज्यादा हो रखी है। यही कारण है कि कंपनियों द्वारा भी एसयूवी पर काफी ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

भारत में बिकने वाली कुल कारों में 50 फीसदी कारें SUV है। इन एसयूवी को टाटा, हुंडई, मारुति जैसी कंपनियां बना रही है। जहां लोगों की पसंदीदा थार (Mahindra Thar) और फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) बेस्ट सेलिंग एसयूवी का हिस्सा भी नहीं बनती है। वही यह एसयूवी इस देश की बेस्ट एसयूवी का किताब ले जाती है। आज इस आर्टिकल में हम टॉप फाइव बेस्ट सेलिंग सुव की बात करने वाले हैं।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

5) Mahindra Bolero

महिंद्रा देश में एसयूवी के लिए ही जानी जाती है। इसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर एसयूवी महिंद्रा बोलेरो पिछले 23 सालों से बेस्ट एसयूवी की लिस्ट में जगह बना रही है। मार्च 2024 में यह पांचवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी है। इसके 10347 यूनिट बिके हैं। बोलेरो की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.90 हजार रुपए है।

4) Maruti Grand Vitara

मारुति भी अपनी एसयूवी के लिए जाने जाने लगी है। जब ग्रैंड विटारा लॉन्च हुई थी तब लोगों ने इसे पसंद नहीं किया था। लेकिन धीरे-धीरे यह काफी ज्यादा पॉपुलर हो रही है।

मार्च 2024 में यह चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी थी। इसके 11232 यूनिट बिके हैं। हाइब्रिड पावर ट्रेन के साथ आती है जिस कारण से इसमें काफी अच्छा माइलेज मिलता है। वही यह काफी ज्यादा स्पेस के साथ भी आती है। इस एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10 लाख 80 हजार रुपए है।

3) Mahindra Scorpio

महिंद्र स्कॉर्पियो के दो वेरिएंट्स क्लासिक और एन भारतीय बाजार में काफी ज्यादा फेमस हो रहे हैं। मार्च 2024 में इस एसयूवी की सेल आसमान छू गई और इसके कुल 15,151 यूनिट की बिक्री हुई। इस बिक्री के साथ यह तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई थी। इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 11 लाख रुपए से शुरू हो जाती है।

2) Hyundai Creta

हुंडई क्रेटा देश में काफी ज्यादा पॉपुलर है। इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 11 लाख रुपए है और यह 20 लाख रुपए तक जाती है। इतनी महंगी होने के बावजूद यह मार्च महीने की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी थी। इसके कुल 16458 यूनिट की बिक्री हुई थी। यह बताता है कि भारतीय ग्राहक अब अच्छे प्रोडक्ट के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने को तैयार है।

1) Tata Punch

सभी को पीछे छोड़ते हुए टाटा पंच देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन चुकी है। मार्च 2024 में इसके कुल 17547 मिनट की बिक्री हुई है। इस एसयूवी की एक्सीडेंट कीमत ₹6 लाख रुपए से शुरू होकर 9.52 लाख रुपए तक जाती है।

हाल ही में इसके सीएनजी मॉडल को भी लॉन्च किया गया है, जिस कारण से इसकी सेल और भी बढ़ गई है। जहां टाटा नेक्सन सबसे ज्यादा बिका करती थी। वही इस बार टॉप फाइव की लिस्ट में भी नहीं है। इसके अलावा मारुति ब्रेजा जैसी एसयूवी भी इस लिस्ट में अपनी जगह नहीं बन पाई है। लेकिन पंच लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App