Tata Nexon: कोविड से पहले साल 2017 में टाटा ने अपनी दमदार एसयूवी नेक्सों को लांच किया था। इसने कंपनी को एक अलग पहचान दी और आज भी टाटा नेक्सों (Tata Nexon) देश की बेस्ट सेलिंग एसयूवी है।
इसके तीसरे फेसलिफ्ट को हाल ही में लॉन्च किया गया था। यह ग्राहकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। अभी अगर टाटा नेक्शन (Tata Nexon) को शोरूम से खरीदने पर ग्राहकों को 10 लाख रुपए तक देने पड़ सकते हैं। लेकिन आप अगर चाहे तो इस एसयूवी को आधी कीमत पर खरीद सकते हैं।
शोरूम के बजाय सेकंड हैंड मार्केट से टाटा नेक्सों खरीदने पर आपको काफी ज्यादा फायदा हो सकता है। वहीं इसके पुराने मॉडल में आपको थोड़े कम फीचर्स जरूर मिलेंगे। लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में यह अभी के मॉडल से भी ज्यादा अच्छी है।
इसमें आपको अच्छी माइलेज और कंफर्ट देखने को मिलेगा। वहीं इसका लुक आज के मुकाबले ज्यादा एग्रेसिव लगता है। आज भी कई ऐसे लोग भी है जिन्हें फर्स्ट जेनरेशन नेक्सों सबसे ज्यादा पसंद आई थी। उनके लिए तो यह सोने पर सुहागा वाला मौका है।
Used Tata Nexon की चौंकाने वाली कीमत
टाटा नेक्सों (Tata Nexon) हमेशा से एक बेहतरीन एसयूवी रही है। हालांकि इसमें आपको फोर व्हील ड्राइव देखने को नहीं मिलता है। लेकिन फिर भी इसका लुक और साइज इसे एसयूवी सेगमेंट में लाता है।
अगर आप इसे आज ओएलएक्स (Olx) से खरीदेंगे तो यह आपको 7.10 लाख में मिल जाएगी। यह कंपनी की 2018 मॉडल एसयूवी है जिसे दिल्ली एनसीआर लोकेशन पर बेचा जा रहा है। इसकी कंडीशन बहुत ही अच्छी है। ब्लू कलर की यह नेक्सों इस मॉडल की पहचान जैसी है और इसका रोड प्रेजेंस काफी अच्छा है।
क्विकर (Quikr) पर टाटा नेक्सों का 2017 मॉडल 6.5 लाख में बिक रहा है। इसे भी दिल्ली की लोकेशन पर बेचा जा रहा है। आप चाहे तो वेबसाइट पर जाकर इसकी पूरी जानकारी ले सकते हैं। यह एसयूवी अभी तक 30000 किलोमीटर चल चुकी है।
कर देखो (Cardekho) पर आपको 2017 मॉडल टाटा नेक्सों (Tata Nexon) ₹6 lakh रुपए से भी कम में मिल रही है। यह एसयूवी काफी ज्यादा चली हुई है। लेकिन इसकी कंडीशन बहुत ही अच्छी बताई गई है।
इस वेबसाइट पर आपको फाइनेंस की सुविधा भी मिल जाएगी इसीलिए आप चाहे तो उसका फायदा भी उठा सकते हैं। टाटा नेक्सन की परफॉर्मेंस काफी अच्छी है। हालांकि इसमें तीन सिलेंडर इंजन मिलता है जो उतना स्मूथ नहीं है। लेकिन रोड पर इसकी प्रसेंस और परफॉर्मेंस दोनों ही अच्छी है।