नई दिल्ली: Tata Motors भारतीय बाजार में जाना-माना ब्रांड है। वहीं लोग भी टाटा मोटर्स की गाड़ियों को काफी पसंद भी किया जाता है। इसी को देखते हुए टाटा मोटर्स भी लगातार अपनी नई नई गाड़ियां बाजार में पेश कर रही है। अब खबर है कि टाटा मोटर्स अपनी नई SUV बाजार में पेश करने वाली है।
जानकारी के अनुसार कंपनी इस कार को नेक्सॉन प्लेटफार्म पर तैयार कर रही है। वैसे देखा जाए तो इस समय SUV को काफी पसंद किया जा रहा है। अब कई कंपनियां लगातार बाजार में अपनी SUV पेश कर रही हैं। इसी बीच खबर है कि टाटा मोटर्स भी अपनी नई SUV Tata Blackbird को बाजार में पेश करने वाली है।
काफी आकर्षक होगी Tata Blackbird
जानकारी के अनुसार कंपनी ने Tata Blackbird को कूप स्टाइल में डिजाइन किया है। यह लुक में पहले से काफी आकर्षक होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा की यह नई SUV 4.3 मीटर के सेगमेंट लाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इस SUV को एक्स 1 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसका साइज Naxon से कुछ बड़ा रखा गया है। कंपनी इस SUV में बड़ा केविनेट स्पेस तथा बूट स्पेस देने वाली है। कंपनी की यह SUV लुक में काफी स्टाइलिश होगी।
इंजन मिलेगा दमदार
कंपनी इस SUV में कंपनी 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दे रही है। यह इंजन नेक्सन के 1.2 लीटर के रेवोट्रॉन इंजन से काफी एडवांस होने वाला है। यह इंजन 160 HP का पॉवर पैदा करेगा। कंपनी इस इंजन के साथ मैनुअल के साथ साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन MT RAT का ऑप्शन दे सकती है।