Mahindra दे रही 2 लाख का डिस्काउंट, इन नई कारों को खरीदने का अच्छा मौका

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra Cars Discount: भारत में नई गाड़ियों के साथ-साथ पुरानी गाड़ियों की निकली भी होती है। पुरानी गाड़ियां काफी सस्ती होती है इसलिए लोग अपने शुरुआती दिनों में इसे खरीद लेते हैं। लेकिन जब आपको पुरानी कार की कीमत में ही नई कार मिलने लगती है तो इसे सबसे बड़ा डिस्काउंट कहा जा सकता है।

इसलिए सस्ती है नई कार

होता ऐसा है कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में मैन्यूफैक्चरिंग ईयर बदलते ही गाड़ियों को पुराना माने जाना लगता है। यानी की 2024 में 2023 मॉडल पुरानी हो जाती है। अब ऐसी कारों को जल्द से जल्द बचने के लिए कंपनी इस पर भारी डिस्काउंट ऑफर करती है।

यह ऑफर हर कंपनी द्वारा जारी किया जाता है। ऐसे में अगर आपको एसयूवी खरीदनी है तो आप भारी डिस्काउंट के साथ महिंद्रा की कारों को खरीद सकते हैं।

Mahindra के सभी SUV पर भारी डिस्काउंट

महिंद्रा बहुत ही जल्द अपनी नई एसयूवी 300 लांच करने वाली है। इस कारण से वह फरवरी में अपनी एसयूवी पर भारी डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक चाहे तो 29 फरवरी तक महिंद्रा एक्सयूवी (Mahindra XUV 300) को खरीद अपने 1.75 लाख रुपए बचा सकते हैं।

इस डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉरपोरेट डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस और एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है। इसके अलावा आपको इसमें मुफ्त के कई एसेसरीज भी मिलेंगे। आप महिंद्रा के नजदीकी शोरूम पर जाकर अन्य एसयूवी पर मिलने वाले डिस्काउंट की पूरी डिटेल ले सकते हैं।

आने वाली है नई Mahindra SUV

नई XUV 300 एक बेहतरीन एसयूवी होने वाली है। आप इसे काफी ज्यादा पसंद करेंगे। इसमें बिल्कुल ही नया बंपर लगाया जाने वाला है। इस कारण से इसकी लुक में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें कनेक्ट एलइडी लाइट बार, नया ग्रिल और बोनट, बंपर, अपडेटेड फीचर्स और सनरूफ दिया जा सकता है।

हालांकि फीचर्स के अलावा इसमें इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें आपको वही पुराना 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलने वाला है। इसे कब तक लांच किया जाएगा इस पर महिंद्रा ने कोई भी बयान नहीं दिया है। लेकिन यह एसयूवी इसी साल लॉन्च होगी।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App