नई दिल्ली: Gogoro Electric Scooter: भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर की भरमार होती जा रही है। इसी के साथ इनकी डिमांड भी काफी बढ़ चुकी है। इसी को देखते हुए अब दुनियाभर की कंपनियां भारतीय में इलेक्ट्रिक वाहन के साथ एंट्री ले रही हैं। इसी कड़ी में ताइवान की कंपनी गोगोरो (Gogoro) ने भी भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लॉन्च करने के बारे में जानकारी दी है। यह कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचेगी। कंपनी इस बारे में 3 नवंबर को खुलासा करेगी।
ये भी पढ़ें- OYO होटल में Hidden Camera लगे होने का मामला आया सामने, ऐसी चीजों से बचने के लिए ध्यान रखें ये बातें
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
कंपनी ने जानकारी दी कि भारत में आने के बाद यह बैटरी स्वैपिंग इंफ्रा में विकास करेगी। इसी के साथ इसकी पार्टनर कंपनी हीरो के हाल में आई Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर में दी जाएगी। जानकारी के अनुसार कंपनी भारत में आने के बाद अपने स्मार्ट एनर्जी, शहरी गतिशीलता और डी-कार्बोनाइजेशन जैसे सेक्टर्स में काम करने वाली है।
जानकारी के अनुसार, कंपनी बी2बी सेगमेंट में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसके लिए Viva नाम को ट्रेडमार्क भी करा लिया है। जानकारी दी जा रही है कि इस स्कूटर में 3 kW के हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग किया गया है। ये सिंगल चार्ज पर 85 किमी की रेंज देगा। इसकी टॉप स्पीड 30 किमी प्रति घंटा होगी।
ये भी पढ़ें- सिर्फ 25 पैसे इस खास सिक्कें का कर लें इंतजाम, ऐसे ऐसी होगी लाखों में घर बैठे कमाई
Gogoro Scooter के फीचर्स
उम्मीद की जा रही है कि गोगोरो के इलेक्ट्रिक स्कूटर में एलईडी लाइटिंग, एक स्मार्टफोन-इनेबल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, दो राइड मोड, रीजनरेटिव ब्रेकिंग और कीलेस इग्निशन जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- अगले महीने आने वाली हैं ये 5 धाकड़ कारें, जबरदस्त माइलेज के मिलेंगे धांसू फीचर्स