Yamaha RX100: 90 का दशक भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए उतना अच्छा नहीं था। इस समय गिने-चुने दुपहिया और चार पहिया वाहन सड़कों पर देखने को मिलते थे। दो पहिया वाहन की शुरुआत हीरो ने होंडा के साथ मिलकर की थी। उस समय हीरो ने कम पावर वाले CT100 को लॉन्च किया था,
जो देखते ही देखते काफी पॉपुलर हो गया था। इसी को देखते हुए जापानी कंपनी यामाहा ने युवाओं के लिए ज्यादा पावरफुल बाइक RX 100 को लॉन्च किया। इस बाइक का पिकअप उस समय सबसे बेहतरीन था। वही इसके स्पीड के कारण यह युवाओं के बीच काफी ज्यादा फेमस हो गई। लेकिन समय बीतता गया और ट्रैफिक के नियम बदलते गए।
इन्हीं नियमों के बदलाव के कारण Yamaha RX100 को 21वीं सदी की शुरुआत होते होते बंद कर दिया। लेकिन अब फिर से इस बाइक को लांच किया जाने वाला है। यामाहा मोटर इंडिया के चेयरमैन ने घोषणा की है कि इसे बहुत ही जल्द युवाओं के बीच फिर से वापस लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-इतनी अलग लुक के साथ आई 400cc वाली QJ Motor SRK इतनी सस्ती! पढ़ें डिटेल
Yamaha RX100 ने तारिबान 2 दसक तक भारतीय सड़क पर राज किया था। यह बाइक 80 और 90 के दशक में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक की लिस्ट में शामिल हुई थी। इस बिक्री से भी कई लोग प्रभावित हुए और उन्होंने अपने कमाई से यामाहा आरएक्स 100 को खरीदा। देश के कई सेलिब्रिटी मानते हैं कि उनकी पहली बाइक RX 100 थी।
महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपनी पहली कमाई से RX 100 को खरीदा था। यह बाइक उस समय की सबसे पावरफुल बाइक में गिनी जाती थी। 100 सीसी इंजन के साथ आने वाली यह बाइक पिकअप के मामले में सबसे बेहतरीन थी। इस बाइक के बंद होने तक भी इसका क्रेज लोगों के बीच उतना ही था जितना लांच होने के समय था। इसी सब के कारण इसे फिर से लांच करने की बात कही जा रही है।
यह भी पढ़ें:-Honda के आगे Hero की नई Passion लेगी एंट्री, करेगी सबकी हवा टाइट
इसमें आपको बिल्कुल ही नया डिजाइन देखने को मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि से 150 से 200 सीसी इंजन सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसके लुक और बॉडी पार्ट्स को भी बदले जाएंगे क्योंकि अब युवाओं को रेट्रो लुक ज्यादा पसंद नहीं आती है। उम्मीद है की इसे स्पोर्ट्स बाइक के तर्ज पर भी लॉन्च किया जाए। इसके फीचर्स काफी लाजवाब होंगे यह बाइक पहले जितनी ही पिकअप देने वाली है।
इसमें आपको सर्कल रिंग हेडलाइट और कड़वी डिजाइन दिया जा सकता है। इसमें डिस्क के साथ ड्रम ब्रेक का ऑप्शन मिलेगा और इसे ब्लैक, रेड, ब्लू और वाइट कलर में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि अभी इस के डिजाइन पर काम किया जा रहा है और 2025 तक लांच कर दिया जाएगा।