Royal Enfield Bullet 350: 80 के दशक में रॉयल एनफील्ड बाइक एक लग्जरियस बाइक मनी जाते थे। इसकी बुलेट 350 (Royal Enfield Bullet 350) लोगों की पसंदीदा मॉडल होती थी। इसे खरीदना हर किसी के बस में भी नहीं था।
जिनके पास काफी ज्यादा पैसे होते थे वही इसे खरीद पाते थे। लेकिन अब फाइनेंस प्लान के आने से हर कोई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 (Royal Enfield Bullet 350) को खरीद सकता है। इसके कारण इस बाइक की सेल में भी काफी ज्यादा उछाल आया है और कंपनी ने इसके नए वेरिएंट को बाजार में उतार दिया है।
बुलेट 350 हमेशा से खूबसूरत बाइक रही है। इसे देखते ही लोगों को इससे प्यार हो जाता है। आकर्षक लुक और दमदार पावर वाली यह बाइक आज भी युवाओं की फेवरेट बनी हुई है।
क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) के आने से इसकी डिमांड कम जरूर हुई है लेकिन एक बड़ा वर्ग है जिसे यह बाइक काफी ज्यादा पसंद है। अगर आपको भी बुलेट 350 का शौक है तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बुलेट 350 की पूरी डिटेल देने वाले हैं।
सिर्फ 18 हजार में बुलेट
कुछ समय पहले 1986 में खरीदी गई एक रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 का बिल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह बाइक उसे समय ₹18700 में बेची गई थी। देखा जाए तो आज के समय में यह कीमत काफी कम है।
लेकिन उसे समय यह लाखों के बराबर हुआ करती थी। इसलिए यह कहना बिल्कुल गलत होगा कि आज ही बुलेट की कीमत इतनी ज्यादा है। बुलेट हमेशा से एक लग्जरी बाइक थी जिसे कुछ ही लोग खरीद पाते थे।
नई Royal Enfield Bullet 350 है खास
देखा जाए अभी जो नई बुलेट लॉन्च हुई है। उसमें भी आपको काफी कुछ नया मिलता है। इसके लुक को भी अपडेट किया गया है। वहीं इसमें थोड़े बहुत फीचर्स जोड़े गए हैं। हालांकि अभी भी आपको वह एडवांस फीचर देखने को नहीं मिलते हैं जो क्रूजर बाइक में होने चाहिए। लेकिन जिन्हें रॉ बाइक पसंद है उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।