2024 Mahindra XUV700: महिंद्रा ने अपनी आधुनिक एसयूवी एक्सयूवी700 (Mahindra XUV700) के अपडेटेड वर्जन को बाजार में उतारा है। कंपनी ने 2024 Mahindra XUV700 को कई नए कम्फर्ट फीचर्स और तकनीकी ऐड-ऑन के साथ बाजार में उतारा है। हालांकि इसके एक्सटीरियर के डिजाइन और कलर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन इसके केबिन में आपको कई अपडेट मिलते हैं।
2024 Mahindra XUV700 की कीमत
2024 Mahindra XUV700 के कीमत की बात करें तो वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत अलग-अलग है। कंपनी ने इसके एमएक्स वेरिएंट को 13.99 लाख रुपये, AX3 वेरिएंट को 16.39 लाख रुपये, AX5 वेरिएंट को 17.69 लाख रुपये, AX7 वेरिएंट को 21.29 लाख रुपये, AX7L वेरिएंट को 23.99 लाख रुपये में पेश किया है।
2024 Mahindra XUV700 के अप्डेट्स
कंपनी ने 2024 Mahindra XUV700 को नेपोली ब्लैक कलर विकल्प में पेश किया है। इसके ग्रिल, छत के रैक और अलॉय व्हील को कंपनी ने एक ही थीम में तैयार किया है। इसके अलावा इसे नेपोली ब्लैक रूफ के साथ डुअल-टोन थीम में भी कंपनी ने उपलब्ध कराया है।
इस एसयूवी के AX7 और AX7L वेरिएंट में आपको डार्क क्रोम एयर वेंट और कंसोल बेज़ल के साथ कैप्टन सीटें मिलते हैं। इसके अलावा AX7L वेरिएंट में फ्रंट-वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं। इसके अलावा इसमें मेमोरी फ़ंक्शन के साथ एक आउटसाइड रियर-व्यू मिरर (ORVM) दिया गया है। इसके अलावा, एड्रेनॉक्स सुइट में अब 13 एक्स्ट्रा फीचर्स कंपनी उपलब्ध करा रही है।
2024 Mahindra XUV700 के आधुनिक फीचर्स
कंपनी की एसयूवी 2024 Mahindra XUV700 में सेफ्टी को लेकर भी काफी ध्यान दिया गया है। इसमें आपको रिमोट फंक्शन, पूर्वानुमान अलर्ट, वाहन स्थिति, स्थान-आधारित सेवाएं, सुरक्षा, थर्ड पार्टी एप्लीकेशन और लेटेस्ट कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। महिंद्रा व्हाइट ग्लव ड्राइवर ट्रेनिंग प्रोग्राम का भी आयोजन करने वाली है। इसे मेट्रो सिटी में हर दो महीनें में आयोजित किया जाएगा। जिसमें ड्राइवरों को महिंद्रा विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।