Maruti WagonR 7 Seater: मारुति सुजुकी की कारें लोगों की पहली पसंद रही है। यह देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। हैचबैक सेगमेंट में मारुति को कोई भी टक्कर नहीं दे सकता है, इसमें सालों से यह किंग बनकर बैठी हुई है। इसमें भी मारुति वैगनआर लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती है।
यह एक ओवरऑल पैकेज है जिसमें बेहतरीन माइलेज के साथ अच्छा पावर और सीटिंग स्पेस देखने को मिलता है। अब कंपनी जल्दी ही इसके 7 सीटर वैरीअंट को लॉन्च करने का प्लान कर रही है। इसे इसी साल लॉन्च किया जा सकता है। इसे 2022 में हुए इंडोनेशिया मोटर शो में सबसे पहले पेश किया गया था। अब इस सस्ती 7 सीटर को भारत में भी टेस्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-Hero का तगड़ा धमाका, Hf Deluxe बाइक पहली बार कुल 19,000 रुपये में खरीदकर लाएं घर
देश में जब 7 सीटर को देखा गया है इसकी लॉन्चिंग की खबरें काफी तेज हो गई है। लोगों को उम्मीद है कि इस साल के अंत तक इसे पेश कर दिया जाएगा। वैसे भी सुजुकी ऐसे ही एक सेवन सीटर मॉडल को जापान में सोलियो नाम से बेचती है। यह इसका इंडियन वैरीअंट हो सकता है।
हम सभी को पता है कि मारुति सुज़ुकी किफायती कार बनाने के लिए जाने जाती है। इसीलिए इस कार को सस्ता रखने के लिए इसे 4 मीटर से छोटा रखा जाएगा। ऐसे में इसके तीसरे रॉ में बहुत ही कम जगह मिलने वाली है। यहां आप अपने बच्चों या फिर पालतू जानवरों को बैठा सकते हैं। इसमें अर्टिगा वाला 1.0 और 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा।
यह भी पढ़ें:-जब यहां से मात्र 15 हजार में मिल रही Hero Splender plus तो 80 हजार क्यों खर्च करना, देखें यूज्ड बाइक ऑफर
कंपनी इसकी सीएनजी वैरीअंट को लॉन्च करने पर भी विचार कर रही है। इस पर भी जल्दी ही कोई ना कोई जानकारी सामने आएगी। नई 7 सीटर मारुति वैगनआर को पुराने प्लेटफार्म पर डिजाइन किया जा रहा है। इसमें आपको बिल्कुल नया ग्रिल, फ्रंट बंपर, रियर बंपर, एलइडी लाइट मिलने वाला है। फिलहाल भारत में इसे टेस्ट किया जा रहा है और टेस्टिंग कंप्लीट होते ही इसके सभी फीचर्स की जानकारी दे दी जाएगी। इसके इंटीरियर में आपको कुछ नया देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि इस बार कंपनी इसमें बड़ा टच स्क्रीन और कुछ बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स दे सकती है।