रईसों की पहली पसंद है सेडान, आप भी सिर्फ 1 लाख में घर लाएं खूबसूरत दिखने वाली Maruti Dzire

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Maruti Dzire: सेडान सेगमेंट में कई वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी कारों को पेश किया है। जिसमें मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भी शामिल है। कंपनी ने इस सेगमेंट में अपनी लोकप्रिय सेडान मारुति डीजायर (Maruti Dzire) को उतारा है। अगर डिटेल से इसके बारे में बात करें तो यह कंपनी की एक किफायती सेडान है। जिसका केबिन स्पेस काफी बड़ा है। इसका इंटीरियर काफी प्रीमियम है।

पॉवरफुल इंजन के साथ आती है Maruti Dzire

कंपनी ने अपनी इस सेडान में 1197सीसी का चार सिलेंडर इंजन लगाया है। यह पेट्रोल इंजन है और 88.50bhp अधिकतम पावर के साथ ही 113Nm पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है। इस 5-सीटर सेडान में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया गया है। वहीं कंपनी ने इसमें 22.61 किलोमीटर प्रति लीटर का माईलेज भी उपलब्ध कराया है।

Maruti Dzire प्राइस डिटेल्स

मारुति डीजायर (Maruti Dzire) आकर्षक लुक वाली एक जबरदस्त सेडान है। जिसकी बाजार में कीमत 6.57 लाख रुपये से 9.39 लाख रुपये के बीच है। अगर आपको यह कार लेनी है। लेकिन बजट इतना नहीं है। तो आप एक बार इसके पुराने मॉडल को चेक कर सकते हैं। जिसे ऑनलाइन सेकेंड हैंड गाड़ियों की खरीद और बिक्री करने वाली वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

Maruti Dzire ऑफर डिटेल्स

कम बजट में अगर आपको मारुति डीजायर (Maruti Dzire) चाहिए। तो आप Carwale वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। यहाँ इस कार के 2010 मॉडल की सेल हो रही है। दिल्ली में मौजूद यह सेडान 72,000 किलोमीटर तक चली हुई है। यहाँ से इसे आप 1.41 लाख रुपये में खरीद सकते हैं।

Carwale वेबसाइट पर ही मारुति डीजायर (Maruti Dzire) के 2011 मॉडल की सेल हो रही है। यह पेट्रोल इंजन कार है और गाजियाबाद में उपलब्ध है। इसके ओनर ने अबतक इसे 71,827 किलोमीटर तक चलाया है और यहाँ पर 2.15 लाख रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App