Maruti Baleno Primium Features: हुंडई i20 (Hyundai i20) कंपनी की एक बेहतरीन प्रीमियम हैचबैक है। इसका लुक बहुत आकर्षक है। कंपनी ने जब इसे पेश किया था तब इसमें कई बेहतरीन और एडवांस फीचर्स दिए गए थे जिससे इस कार ने पहले से इस सेगमेंट में मौजूद Getz को रिप्लेस कर दिया था।
लेकिन समय के साथ इस सेगमेंट में कई कंपनियों ने अपनी कारों को पेश कर दिया। जिसमें से एक मारुति बलेनो (Maruti Baleno) भी है। आपको बता दें मारुति बलेनो को कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार की लिस्ट में शामिल किया जाता है। कंपनी इस कार में आकर्षक डिज़ाइन के साथ ही कई एडवांस फीचर्स उपलब्ध कराती है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
मारुति बलेनो की सीधे तौर पर टक्कर हुंडई i20 कार के साथ है। मारुति ने अपनी कार बलेनो को 6.49 लाख की शुरूआती एक्सशोरूम पर बाजार में पेश किया है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9.71 लाख तक जाती है।
वहीं हुंडई i20 कार की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 7.07 लाख रुपये है। जो टॉप वेरिएंट के लिए 11.62 लाख तक जाती है। ऐसे में इस रिपोर्ट में आज हम आपको कुक ऐसे फीचर्स के बारे में बताएंगे जो सस्ती बलेनो में तो दिए जा रहे हैं लेकिन मंहगी हुंडई i20 में आपको नहीं मिलते हैं।
360 Degree Parking Camera
नई बलेनो के टॉप वेरिएंट में कंपनी बेहतर सेफ्टी के लिए 360 डिग्री पार्किंग कैमरा फीचर ऑफर करती है। लेकिन इसके फ्रंट में आपको पार्किंग सेंसर नहीं मिलता है। इसमें लगे 360 डिग्री सिस्टम कैमरे की मदद से कार में बैठकर ही इसके आसपास की चीजों को आसानी से देखा जा सकता है।
LED Fog Lamp
हुंडई i20 के साथ ही मारुति बलेनो में कंपनी एलईडी हेडलाइट्स उपलब्ध कराती है। लेकिन कंपनी बलेनो में रेफकेक्टर-बेस्ड एलईडी फॉग लाइट्स ऑफर करती है। वहीं हुंडई i20 कार में कंपनी हैलोजन प्रोजेक्टर फॉग लाइट्स उपलब्ध कराती है।
60:40 Rear Seat Split
मारुति बलेनो में कंपनी ज्यादा बूट स्पेस उपलब्ध कराती है। इसके अलावा इसके पीछे की बेंच सीट के लिए 60:40 स्प्लिट फोल्ड भी कंपनी ऑफर करती है। इसकी मदद से पीछे की तरफ एक पैसेंजर के लिए बनाए रखते हुए समान रखने के लिए स्पेस को बढ़ा सकते हैं। वही i20 कार में कंपनी ने फ्लैट फोल्डिंग रियर सीट को लगाया है।