Mahindra XUV700: महिंद्रा (Mahindra) की एसयूवी सेगमेंट में मौजूद गाड़ियों को अपने आकर्षक लुक और दमदार इंजन के लिए पसंद किया जाता है। लेकिन अब खबर आ रही है कि कंपनी ने अपनी एक पॉपुलर एसयूवी की कीमत में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने अपनी एसयूवी एक्सयूवी700 (Mahindra XUV700) की कीमतों में 64,000 रुपये तक का इजाफा किया है। आपको बता दें कि यह SUV दो सीरीज- MX और AX के साथ बाजार में मौजूद है।
वहीं इसके पेट्रोल और डीजल में कुल 23 वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं। इसकी देश के मार्केट में शुरुआती कीमत 13.45 लाख रुपये है जो टॉप वेरिएंट के लिए 25.48 लाख रुपये तक जाती है। महिंद्रा एक्सयूवी700 के पेट्रोल, मैनुअल वेरिएंट्स की शुरुआती कीमत कंपनी ने 13.45 लाख रुपये रखी है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 19.88 लाख रुपये है। इसके साथ ही इस एसयूवी के पेट्रोल, ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमत 17.61 लाख रुपये शुरू होकर 23.60 लाख रुपये तक जाती है।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
यह भी पढ़ें:-छोटे परिवार के लिए बेस्ट है Maruti Alto, ज्यादा माइलेज और कम मेंटेनेंस खर्चे के लिए जानी जाती है कार
Mahindra XUV700 के पेट्रोल वेरिएंट्स की नई कीमत
– Mahindra XUV700 (MX, MT, 5-Seater)- की नई कीमत 13.45 लाख रुपये
– Mahindra XUV700 (AX3, MT, 5-Seater)- की नई कीमत 15.89 लाख रुपये
– Mahindra XUV700 (AX3, AT, 5-Seater)- की नई कीमत 17.61 लाख रुपये
– Mahindra XUV700 (AX5, MT, 5-Seater)- की नई कीमत 17.20 लाख रुपये
– Mahindra XUV700 (AX5, MT, 7-Seater)- की नई कीमत 17.85 लाख रुपये
– Mahindra XUV700 (AX5, AT, 5-Seater)- की नई कीमत 18.97 लाख रुपये
– Mahindra XUV700 (AX7, MT, 7-Seater)- की नई कीमत 19.88 लाख रुपये
– Mahindra XUV700 (AX7, AT, 7-Seater)- की नई कीमत 21.66 लाख रुपये
– Mahindra XUV700 (AX7 L, AT 7-Seater)- की नई कीमत 23.60 लाख रुपये
Mahindra XUV700 के डीजल वेरिएंट्स की नई कीमत
– Mahindra XUV700 (MX, MT, 5-Seater)- की नई कीमत 13.96 लाख रुपये
– Mahindra XUV700 (AX3, MT, 5-Seater)- की नई कीमत 16.39 लाख रुपये
– Mahindra XUV700 (AX3, MT, 7-Seater)- की नई कीमत 17.20 लाख रुपये
– Mahindra XUV700 (AX5, MT, 5-Seater)- की नई कीमत 17.85 लाख रुपये
– Mahindra XUV700 (AX3, AT, 5-Seater)- की नई कीमत 18.33 लाख रुपये
यह भी पढ़ें:-Maruti की इस नई 7 सीटर के आगे Innova भी दिखेगी फीकी, XUV700 के टक्कर की होगी SUV
– Mahindra XUV700 (AX5, MT, 7-Seater)- की नई कीमत 18.51 लाख रुपये
– Mahindra XUV700 (AX5, AT, 5-Seater)- की नई कीमत 19.68 लाख रुपये
– Mahindra XUV700 (AX5, AT, 7-Seater)- की नई कीमत 20.29 लाख रुपये
– Mahindra XUV700 (AX7, MT, 7-Seater)- की नई कीमत 20.59 लाख रुपये
– Mahindra XUV700 (AX7 L, MT, 7-Seater)- की नई कीमत 22.32 लाख रुपये
– Mahindra XUV700 (AX7, AT, 7-Seater)- की नई कीमत 22.48 लाख रुपये
– Mahindra XUV700 (AX7, AT, 7-Seater, AWD)- की नई कीमत 23.74 लाख रुपये
– Mahindra XUV700 (AX7 L, AT, 7-Seater)- की नई कीमत 24.21 लाख रुपये
– Mahindra XUV700 (AX7 L, AT, 7-Seater, AWD)- की नई कीमत 25.48 लाख रुपये