Mahindra Best Selling Car: महिंद्रा देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी है। कंपनी की कारों को देश के मार्केट में काफी पसंद किया जाता है। पिछले महीनें यानी जून 2023 की सेल्स रिपोर्ट देखकर ये पता चलता है। आपको बता दें की महिंद्रा सेल के मामले में पिछले महीनें तीसरे नंबर पर रही। कंपनी ने पिछले महीनें यानी जून 2023 में अपनी गाड़ियों की कुल 32,588 यूनिट्स को सेल किया है। कंपनी की सेल्स में 21 प्रतिशत की ग्रोथ आई है।
पिछले साल इसी महीनें यानी जून 2022 में कंपनी ने इसकी कुल 26,880 यूनिट्स को सेल किया था। अभी कई महीनों से महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार बनी हुई थी। लकीन पिछले महीनें कंपनी की दूसरी कार ने इसे रिप्लेस कर दिया है। इस रिपोर्ट में हम आपको पिछले महीनें सेल्स के मामले में कंपनी की टॉप 3 कारों के बारे में बताएंगे।
महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero)
कंपनी ने पिछले महीनें यानी जून 2023 में महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) की सबसे ज्यादा बिक्री की है। इसकी पिछले महीनें कुल 8,686 यूनिट्स की सेल हुई है। वहीं पिछले साल इसी महीनें यानी जून 2022 की बात करें तो उस समय कंपनी ने इसकी 7,884 यूनिट्स की सेल करी थी। इस हिसाब से देखे तो कंपनी ने इसकी सेल में 10 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio)
महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) कंपनी की कई महीनों से बेस्ट सेलिंग कार थी। लेकिन पिछले महीनें ये दूसरे नंबर पर आ गई। इसकी पिछले महीनें कुल 8,648 यूनिट्स की सेल हुई है। वहीं पिछले साल इसी महीनें यानी जून 2022 की बात करें तो उस समय कंपनी ने इसकी 4,131 यूनिट्स की सेल करी थी। इस हिसाब से देखे तो कंपनी ने इसकी सेल में 109 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।
महिंद्रा एक्सयुवी 700 (Mahindra XUV 700)
महिंद्रा एक्सयुवी 700 (Mahindra XUV 700) की पिछले महीनें कुल 5,391 यूनिट्स की सेल हुई है। वहीं पिछले साल इसी महीनें यानी जून 2022 की बात करें तो उस समय कंपनी ने इसकी 6,022 यूनिट्स की सेल करी थी। इस हिसाब से देखे तो कंपनी ने इसकी सेल में 10 प्रतिशत की गिरावट हासिल की है।