Hyundai Creta: साउथ कोरिया कंपनी ह्युंडई ने भारत में काफी अच्छी पकड़ बना ली है। भारतीय मार्केट में यह दूसरी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी बन चुकी है। देश के कोने-कोने में आपको हुंडई की कारें देखने को मिल जायेगा।
खासकर इसकी एसयूवी हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। 15 लाख की कीमत में आने वाली यह कार प्रीमियम सेगमेंट में आ जाती है। लेकिन इसके फीचर्स और लुक पैसा वसूल है।
हर एक युवा इस एसयूवी को खरीदने को कोशिश करता है। हालांकि इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि हर कोई इसे खरीद नहीं पता है। उन्हीं के लिए आज की यह खबर होने वाली है।
हुंडई क्रेटा की डिमांड काफी ज्यादा है। इसलिए इस पर काफी ज्यादा वेटिंग पीरियड भी देखने को मिलता है। लेकिन जब आप इसे सेकंड हैंड मार्केट से खरीदने जाएंगे तो यह आपको काफी कम कीमत पर मिल जाएगी। आप यहां से हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) को खरीद कर अपने 10 लख रुपए तक बचा सकते हैं।
Used Creta की गजब कीमत
ओएलएक्स परी हुंडई क्रेटा कार 2017 मॉडल 7.2 लाख रुपए में बिक रहा है। यह एक व्हाइट कलर की क्रेटा है जो काफी अच्छे कंडीशन में लग रही है। साइट पर दी गई जानकारी की माने तो इसे अभी तक 50000 किलोमीटर चलाया जा चुका है। आप चाहे तो इसके मालिक से बात करके अन्य डिटेल्स ले सकते हैं।
कर देखो (Cardekho) पर भी हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) की बड़ी लाइनअप मौजूद है। यहां इसका 2015 मॉडल 6 लाख रुपए से भी कम में मिल रहा है। दिल्ली एनसीआर लोकेशन पर बिक रही इस एसयूवी में आपको वह सभी फीचर मिलेंगे जो अभी आपके राइट को मजेदार बना सकते हैं।
अगर आपके पास नई कार खरीदने का बजट नहीं है तो यही हुंडई क्रेटा काफी अच्छी डील हो सकती है। इसे आप 2030 तक आराम से चला सकते हैं।
Hyundai Creta में मिलता है सनरूफ
अभी हुंडई क्रेटा में काफी अच्छे फीचर्स मिलते हैं। इसका लुक बहुत ही शानदार है। वहीं इसमें सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, म्यूजिक सिस्टम, लेदर सीट्स बड़ा बूट स्पेस, एलइडी लाइट्स जैसा काफी कुछ मिलता है। हुंडई क्रेटा की एक्स शोरूम कीमत 10.87 लाख रुपए से शुरू होकर 19.20 लाख रुपए तक जाती है।