Hyundai Creta: देश के वाहन बाजार में 14.9 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड नवंबर 2022 में मारुति सुजुकी के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कारों को बेचने वाली कंपनी बन गई है। नवंबर 2021 में कंपनी ने कुल 37,001 यूनिट्स को सेल किया था।
वहीं इसबार 30 प्रतिशत के ग्रोथ के साथ कंपनी ने अपनी कुल 48,002 यूनिट्स को सेल किया है। अब कंपनी अपनी नई कार Hyundai Ioniq 5 की बुकिंग शुरू करने वाली है।वहीं नेक्स्ट जनरेशन Verna की भी टेस्टिंग को शुरू कर दिया गया है।
Creta की बिक्री हुई सबसे ज्यादा
कंपनी की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Hyundai Creta की बिक्री नवंबर 2022 में सबसे ज्यादा हुई है। कंपनी ने नवंबर 2021 में इसकी कुल 10,300 यूनिट्स को सेल किया था। जबकि इस बार 29 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ इसकी कुल 13,321 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
Venue की सेल्स में भी हुई बढ़ोतरी
Hyundai Venue की सेल्स में भी कंपनी ने ग्रोथ दर्ज किया है। कंपनी ने नवंबर 2021 में इसकी कुल 7,932 यूनिट्स को सेल किया था। जबकि इस बार 35 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ इसकी कुल 10,738 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
Hyundai i10 की सेल्स रिपोर्ट
Hyundai i10 की बिक्री में कंपनी ने गिरावट दर्ज की है। नवंबर 2021 में बेची गई इसके 5,466 यूनिट्स में से 46 प्रतिशत YoY से 7,961 यूनिट्स रही। वहीं MoM की सेल अक्टूबर 2022 में बेची गई 8,855 यूनिट्स की तुलना में 10 प्रतिशत की कमी आई।
Hyundai i20 की सेल्स रिपोर्ट
Hyundai i20 की बिक्री में कंपनी ने व्रिधि दर्ज की है। कंपनी ने नवंबर 2021 में इसकी कुल 4,391 यूनिट्स को सेल किया था। जबकि इस बार 65 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ इसकी कुल 7,236 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
अगर आप भी कंपनी की किसी कार को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये रिपोर्ट आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। इससे आप अपने लिए एक बेस्ट कार को चुन सकते हैं और उसे खरीद सकते हैं।