नई दिल्ली: Honda जल्द ही अपनी Honda CB350 बाइक को नए एडिशन के साथ लॉन्च करेगा। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च की तारीख सामने नहीं आई है। वैसे मिडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह Honda बाइक अगस्त में आएगी। जानकारी के मुताबिक इसमें नए लुक के साथ 2 सिलेंडर एक्ज़हाउस भी मिलेंगे। देखा जाए इस नए एडिशन में फुल क्रोम फ़िनिश मॉडीफ़ाइड बॉडी पार्ट्स देखने को मिल सकता है।
इसे भी पढे़ं- ड्राइविंग लाइसेंस को आधार के साथ तुरंत करें लिंक, फटाफट जानें इसका तरीका
कभी साड़ी को उठाकर तो कभी Pawan Singh को बेड पर लेटाकर जबरदस्ती किस करती दिखीं Akshara
आपको बता दें कि Honda CB350 को H’ness CB350 के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत में 2022 में लॉन्च की गई थी। यह क्लासिक CB350 मॉडल का अपडेटेड वर्जन है। इसे एक रेट्रो स्टाइल में डिजाइन किया गया है।
कंपनी ने H’ness CB350 में 348cc, एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है। यह इंजन 21 hp पावर और 22.6 Nm टार्क पैदा करने में सक्षम है। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 15 लीटर है। इसमें स्लिपर क्लच, एलईडी लाइटिंग और एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी मिलता है।
H’ness CB350 में आरामदायक राइडिंग पोजीशन, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर के साथ आरामदायक सवारी के हिसाब से बनाया गया है। इसमें दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलते हैं। यह होंडा के सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल सिस्टम के साथ आता है, जो ट्रैक्शन कंट्रोल के दो लेवल देता है।
इसे भी पढ़ें- IRCTC वेबसाइट पर आसानी से बुक करें टिकट, फटाफट जानें इसका आसान तरीका
महंगे मॉडल्स को टक्कर देने आएं ये स्मार्टफोन, सस्ती कीमत में मिलेंगे जोरदार फीचर्स, रह जाएंगे हैरान
देखा जाए तो Honda H’ness CB350 एक स्टाइलिश और पावरफुल बाइक है। इसमें आधुनिक तकनीक और रेट्रो स्टाइल दोनों मिलते हैं। इसमें चाहे शहर हो या गांव हर जगह आराम से चला सकते हैं।