Top 3 Honda Low Budget Bikes: पेट्रोल की कीमत काफी बढ़ गई है। ऐसे में अब स्टाइलिश लुक के साथ ही ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक की ओर लोगों का काफी ध्यान चला गया है। इसे देखते हुए कंपनियों ने बाजार में अपनी एक से बढ़कर एक बाइक्स को लांच किया है। जो आकर्षक लुक के साथ तो आती ही हैं। वहीं इनमें ज्यादा माइलेज भी आपको मिल जाता है। अपनी इस रिपोर्ट में आज हम आपको होंडा (Honda) की तीन बेस्ट माइलेज बाइक्स के बारे में बताएंगे।
यह भी पढ़ें:-Hero की सबसे सस्ती माइलेज बाइक सिर्फ ₹20 हजार में, जल्दी उठाएं ऑफर का फायदा
Honda CB Shine Bike की डिटेल्स
होंडा सीबी शाइन (Honda CB Shine) कंपनी की आकर्षक लुक वाली बेहतरीन बाइक है। इस बाइक का नाम कंपनी की बेस्ट सेलिंग बाइक की लिस्ट में शामिल है। कंपनी ने इसमें 124 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन लगाया है। जो 10.7 bhp की अधिकतम पॉवर के साथ ही 11 nm का पीक टार्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके साथ आपको 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी इसमें 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और 100 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड ऑफर करती है। देश के टू व्हीलर बाजार में Honda CB Shine की शुरुआती कीमत 78,008 रुपये है।
यह भी पढ़ें:-Okinawa का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाएगा धमाल, सिंगल चार्ज में देगा 137 Km की धांसू रेंज
Honda CB Unicorn 150 की डिटेल्स
Honda CB Unicorn 150 अपने आकर्षक लुक के लिए देश के मार्केट में काफी पॉपुलर है। कंपनी ने इसमें 149 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगाया है। जो 12.73 bhp की अधिकतम पॉवर के साथ ही 13.6 nm का पीक टार्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके साथ आपको 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी इसमें 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज उपलब्ध कराती है। देश के टू व्हीलर बाजार में Honda CB Unicorn 150 की शुरुआती कीमत 96,000 रुपये है।
Honda SP 125 की डिटेल्स
Honda SP 125 कंपनी की स्पोर्टी लुक वाली बाइक है। कंपनी ने इसमें 124 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन लगाया है। जो 10.72 bhp की अधिकतम पॉवर के साथ ही 10.9 nm का पीक टार्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके साथ आपको 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी इसमें 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और 105 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड ऑफर करती है। देश के टू व्हीलर बाजार में Honda SP 125 की शुरुआती कीमत 84,204 रुपये है।