Honda City: टू व्हीलर में जहां होंडा की एक्टिवा लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती है।वही फोर व्हीलर में होंडा सिटी खरीदने का सपना हर एक इंसान देखता है। यह एक ऐसी सेडान है जिसे हर एक बच्चा बड़ा होकर खरीदने की सपना देखता है।
इसकी बिल्ड क्वालिटी सभी सेडान में सबसे ऊपर है। होंडा मोटर्स ने हाल ही में से अपडेट कर दोबारा से मार्केट में लॉन्च किया है। यह कंपनी की सबसे प्रसिद्ध कार भी है और इसके फीचर्स कई कारों की तुलना में सबसे बेहतर है। आज हम इसी होंडा सिटी के बारे में जानने वाले हैं।
होंडा सिटी को फिर से अपडेट करने की बात की जा रही है। हालांकि यह खबर कंपनी के तरफ से नहीं आई है। लेकिन नए साल पर नई होंडा सिटी को लाया जा सकता है। कंपनी से जुड़े लोगों ने बताया है कि यह कर कई महीनो में बहुत ही खास होने वाली है। इसमें बहुत सी नई चीज देखने को मिलेगी।
कंपनी इसे नए सिरे से डिजाइन करने के लिए बहुत ही ज्यादा सीरियस है। इसमें आधुनिक फीचर्स और एक्सटीरियर इंटीरियर डिजाइन को काफी हद तक बदल दिया जाएगा। इसमें ऐसी वेंट, पैनोरमिक सनरूफ, डिवाइस कनेक्टिविटी, नेविगेशन, वेंटिलेटेड सीट्स, बॉस म्यूजिक सिस्टम और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट दिया जाएगा।
होंडा सिटी में फिलहाल एक 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन ऑफर किया जाता है जो हाइब्रिड ऑप्शन के साथ आता है। इसमें माइल्ड और स्ट्रांग दोनों ही हाइब्रिड विकल्प मौजूद है। इसके अलावा इसमें 400 से 450 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है जो फैमिली के लिए काफी अच्छी है।
इस कार को आप मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों गियर बॉक्स के साथ खरीद सकते हैं। यह 16 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज भी दे देती है। लक्सरिया होने के साथ-साथ होंडा सिटी काफी किफायती कार मानी जाती है। इसलिए लोग इसे खरीदने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। होंडा सिटी के 10 वेरिएंट्स आज बाजार में मौजूद है जिनकी कीमत 11 लाख रुपए से शुरू होती है।