Hero Xtreme 160R 4V: हीरो मोटोकॉर्प की टू व्हीलर्स को देश के बाजार में काफी पसंद किया जाता है। कंपनी ने अभी हाल ही में अपनी एक नई बाइक को बाजार में लॉन्च किया है। जिसका नाम Hero Xtreme 160R 4V रखा गया है। इस बाइक को 3 वेरिएंट्स क्रमशः स्टैंडर्ड, कनेक्टेड और प्रो. वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा गया है। इस बाइक के स्टैंडर्ड वेरिएंट की बाजार में एक्सशोरूम कीमत 1,27,300 रुपए तय की गई है।
तो वहीं इसके कनेक्टेड वर्जन की एक्सशोरूम कीमत ₹1,32,800 रखी गई है। इस बाइक के टॉप वेरिएंट यानी प्रो. वेरिएंट को एक्सशोरूम कीमत ₹1,36,500 में खरीदा जा सकता है। बाजार में यह बाइक Bajaj Pulsar N160, TVS Apache RTR 160 4V और Bajaj Pulsar NS160 के साथ मुकाबला करेगी। इस बाइक की बुकिंग भी शुरू हो गई है।
Hero Xtreme 160R 4V के इंजन और पॉवरट्रेन की डिटेल्स
Hero Xtreme 160R 4V बाइक में आपको चार-वाल्व हेड मिलता है। इसके अलावा इसमें कंपनी ने ऑयल-कूल्ड तकनीक का इस्तेमाल किया है। कंपनी अपनी इस बाइक में 163 सीसी का पॉवरफुल इंजन उपलब्ध कराती है। यह एक सिंगल सिलेंडर इंजन है और 8,500 आरपीएम पर 16.6 बीएचपी की अधिकतम पीक पावर पैदा करने की क्षमता रखता है। इस बाइक में कंपनी 5 स्पीड गियरबॉक्स ऑफर करती है।
इसमें आपको आरामदायक राइड अनुभव के लिए फ्रंट में अपसाइड-डाउन फोर्क्स और रियर में प्री-लोड एडजस्टेबिलिटी शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। कंपनी Xtreme 160R 4V बाइक के फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में डिस्क या ड्रम ब्रेक का विकल्प उपलब्ध कराती है। इस बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील लगाए गए हैं।
इस बाइक के डिज़ाइन को बहुत हद तक यूनिक रखा है। इसमें आपको शार्प एलईडी हेडलैम्प मिलते हैं। इसके अलावा इसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट को भी कंपनी ने इंटीग्रेट किया है। इसमें चंकी फ्यूल टैंक और स्प्लिट सीट्स के साथ एक स्लीक टेल सेक्शन दिए गए हैं। इसमें आपको तीन अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। जिसमें नियॉन नाइट स्टार, मैट स्लेट ब्लैक और ब्लेज़िंग स्पोर्ट्स रेड कलर शामिल हैं। इस बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दी गई है। वहीँ इसमें आपको 25 से ज्यादा टेलीमैटिक्स फीचर देखने को मिल जाते हैं।