Hero Xpluse 200T: आज के युवा एडवेंचर के शौकीन हैं। छुट्टी मिलने पर वह ग्रुप बनाकर लद्दाख की ओर निकल जाते हैं। लेकिन ऐसे रास्तों के लिए हमें एक मजबूत एडवेंचर बाइक की जरूरत होती है, जिसकी कीमत आज के समय काफी ज्यादा है। बात करें रॉयल इनफील्ड हिमालयन की तो यह दो लाख से ऊपर की बाइक है।
लेकिन अब आप सस्ते में भी एडवेंचर कर सकते हैं। हीरो ने सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक Hero Xpulse 200T को लॉन्च कर दिया है। इस की ऑन रोड कीमत अन्य सभी बाइक से काफी कम है। इसके अलावा इसके फीचर्स और पावर भी काफी ज्यादा है। आज इस खबर में आपको इस बाइक से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा सिर्फ ₹12000 में यह बाइक आपकी हो सकती है।
यह भी पढ़ें:-यह Electric बाइक है जबरदस्त, लुक बेहतरीन और रेंज में भी है अव्वल
Hero Xpulse 200T के फीचर्स
हीरो एक्पल्स 200 में 200 सीसी का 1 सिलेंडर ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8500 आरपीएम पर 19 पीएस का पावर और 6508 पीएम पर 17.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। एडवेंचर बाइक होने के बावजूद भी यह बाइक 40 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। कीमत के हिसाब से इसका इंजन काफी जबरदस्त है और एडवेंचर के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित होती है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर मिलता है। इसके जरिए आप SMS और कॉल अलर्ट अपने बाइक की स्क्रीन पर देख सकते हैं। इसके अलावा इसमें नेविगेशन भी दिया गया है। इन फीचर्स के अलावा इसमें बेहद आरामदायक सीट दिया गया है जो लंबे सफर के लिए बेहद उपयोगी है। इसमें एलईडी हेडलाइट, टेललाइट, सिंगल चैनल एबीएस के साथ ड्यूल चैनल एबीएस का ऑप्शन भी मिलता है। फीचर्स के मामले में भी एक जबरदस्त बाइक है।
यह भी पढ़ें:-Maruti Swift की दमदार एंट्री, Tata Punch को अपने फीचर्स से देगी पटखनी
Hero Xpulse 200T की कीमत
भारतीय बाजार में इस माइक के सिर्फ एक ही वैरीअंट को बेचने के उपलब्ध कराया गया है। दिल्ली में इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत ₹1,35,726 है। इसे खरीदने के बाद आपको एक्सटर्नल चार्ज के रूप में ₹13572 का आरटीओ चार्ज, ₹10972 का इंश्योरेंस देना होगा। यह सब मिलाकर यह बाइक ऑन रोड तकरीबन ₹1,60,270 में आती है।
राज्यों के हिसाब से इसकी कीमत अलग-अलग हो सकती है। लेकिन आप इसे एक अनुमानित कीमत मान सकते हैं। अगर आप खरीदना चाहते हैं तो सिर्फ ₹16000 की बाकी बैंक द्वारा लोन के रूप में दिए जाएंगे। 36 महीनों के लिए होता है तो आपको हर महीने ₹4635 देना होगा।
बात करेगी यह बाइक कितने की आती है तो बता दे कि अगर आप इसे प्रतिदिन 50 किलोमीटर तक चलाते हैं तो महीने में इसके पेट्रोल का खर्च ₹3113 का आएगा।