Hero Splendor Plus: आज के समय में दुपहिया वाहन होना काफी जरूरी है। हर कोई बाहर के काम के लिए वाहन का प्रयोग करता है। कार खरीदना हर किसी के बस में नहीं इसीलिए भारत में आज के समय दो पहिया वाहन बड़ी तेजी से बिक रहे हैं। इन वाहनों में भी हीरो स्प्लेंडर का अपना एक अलग क्रेज है। कुछ सालों से हर महीने हीरो स्प्लेंडर बाइक सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी हुई है।
लोग इसके लुक और माइलेज के लिए काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन दिनों दिन इसकी कीमत काफी बढ़ गई है। अभी हीरो स्प्लेंडर की कीमत ₹75000 एक्स शोरूम है। ऑन रोड आते-आते यह आपको तकरीबन ₹80,000 की पड़ती है। इस कीमत पर कई लोग इसे खरीद नहीं पा रहे हैं।
अगर आप भी हीरो स्प्लेंडर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो फिर यह कीमत आप के निर्णय में रुकावट नहीं बनेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे स्प्लेंडर के बारे में बताएंगे जिसकी कीमत सिर्फ ₹14200 है। यानी कि आप एक के स्मार्टफोन की कीमत में इसे खरीद सकते हैं।
Used Hero Splendor की पूरी डिटेल
अभी भारत में सेकंड हैंड बाइक को की मांग काफी बढ़ गई है। लोग अब नई बाइक की जगह पुरानी बाइक खरीदना पसंद कर रहे हैं। ऐसा करने के कुछ फायदे और नुकसान दोनों ही हैं। फायदे की बात करें तो आपको कम कीमत में एक अच्छी बाइक मिल जाती है और नुकसान यह है कि अगर आपको बाइक की समझ नहीं है तो आपके पास खराब प्रोडक्ट भी आ सकता है।
हालांकि अभी देश में ऐसे कई वेबसाइट है जहां पर टेस्टेड बाइक्स को ही बेचा जाता है। इसी में से एक वेबसाइट bikedekho.com पर 2020 मॉडल हीरो स्प्लेंडर प्लस को ₹14200 में बेचने के लिए लिस्ट किया गया है। सिर्फ 2 साल पुरानी यह बाइक दिल्ली की लोकेशन पर बेची जा रही है। इस बाइक को अभी तक 7854 किलोमीटर तक चलाया जा चुका है और इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है।
Hero Splendor Plus फीचर्स
हीरो स्प्लेंडर प्लस में 97 सीसी का इंजन मिलता है। यह इंजन आपको ठीक-ठाक सी पावर देता है। यही कारण है इसका माइलेज काफी ज्यादा है। इस बाइक में आपको 80 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं इसमें ड्रम ब्रेक के साथ एलॉय व्हील भी दिया गया है।