Used Bikes: भारत एक टू व्हीलर्स का देश है। वैसे भी दक्षिण एशिया के ज्यादातर देशों में टू व्हीलर्स काफी तादाद में बिकते है। भारत में यह संख्या विश्व में सबसे ज्यादा है।
भारत में एक नई टू व्हीलर खरीदने जाएंगे तो इसकी कीमत काफी ज्यादा होती है। बात करें हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor Plus) की ही तो इसका XTec मॉडल ऑन रोड आते आते तकरीबन 90 हजार का हो जाता है। इस कीमत में एक कंयूटर बाइक खरीदना कई लोगों को भारी पड़ सकता है।
हालांकि आपके पास ईएमआई पर बाइक खरीदने का विकल्प है। लेकिन फिर भी लोग अपने पैसे बचाने के लिए कई नए-नए उपाय ढूंढते रहते हैं। इन्हीं उपायों में से एक सेकंड हैंड बाइक। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में कई ऐसे बाजार है जहां पर सेकंड हैंड बाइक बहुत ही कम कीमत पर बेची जाती है।
यहां पर आपको ज्यादातर टीवीएस अपाचे (TVS Apache) बजाज पल्सर (Bajaj Pulsar) जैसी बाइक्स मिलेंगे। लेकिन कुछ कुछ समय पर यहां टीवीएस स्पोर्ट (TVS Sport) और हीरो स्प्लेंडर जैसी जबरदस्त बाइक पर बिकने के लिए आती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही माइलेज बाइक्स की जानकारी देंगे जिन्हें बहुत ही कम कीमत पर बेचा जा रहा है।
Used Bikes की बढ़ी डिमांड
ऑफलाइन मार्केट में हमें हीरो स्प्लेंडर का 2013 मॉडल 15 से ₹20000 में मिल जाएगा। यहां से बाइक खरीदने पर आपको एक बड़ा लाभ यह होगा कि जब भी बाइक में खराबी आती है तो आप उनकी दुकान पर जाकर शिकायत कर सकते हैं। वही यह आपको एक अच्छा मैकेनिक भी मुखिया करवाएंगे जो आपकी बाइक को अच्छे से ठीक कर सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन की अपेक्षा ऑफलाइन बाइक थोड़ी सस्ती होती है। इसीलिए आपके ज्यादा पैसे बच सकते हैं।
Olx पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर
ओएलएक्स पर भी टीवीएस स्पोर्ट्स (TVS Sport) और हीरो एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) जैसी बाइक पर काफी अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। यहां 2015 मॉडल टीवीएस स्पोर्ट्स को 27284 में बेचा जा रहा है। वही 2014 मॉडल हीरो एचएफ डीलक्स में बिक रही है। यह दोनों ही बाइक काफी कम चली हुई है। इन वेबसाइट पर आपको इन बाइक्स के अलावा भी कई और विकल्प मिल जाएंगे। आप अपने पसंद के हिसाब से एक बाइक खरीद सकते है।