Hero Splendor Electric: हीरो स्प्लेंडर का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च हो गया है। इसे हीरो कंपनी ने लांच नहीं किया है। इस बाइक को बॉक्सर नाम से लांच किया गया है। यह एक स्टार्टअप कंपनी है जिसने हीरो स्प्लेंडर को आधिकारिक रूप से इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट किया है।
आप चाहे तो इस बाइक को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। आज इस आर्टिकल में है इसी इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में जानेंगे। इस बाइक को लेकर हीरो मोटो कॉर्प ने कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया है। लेकिन जिस कंपनी ने इसे बनाया है उसने स्वीकारा है कि यह हीरो स्प्लेंडर ही है जिसे इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट किया गया है।
भविष्य में अगर कभी भी हीरो स्प्लेंडर लॉन्च होती है तो वह ऐसी ही दिखेगी। हीरो स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। उसका इलेक्ट्रिक वर्जन लोगों को पसंद आएगा या नहीं इस पर कंपनी को संदेह है। इसके लुक की बात करें तो यह पूरी तरीके से हीरो स्प्लेंडर की कॉपी लगती है। वाइट कलर में या काफी आकर्षक दिख रही है। इससे जुड़ी जानकारी कंपनी की ओर से साझा किया गया है। चलिए जानते हैं हीरो स्प्लेंडर इलेक्ट्रिक के डिटेल को।
नए अवतार में Hero Splendor
कंपनी ने हीरो स्प्लेंडर के ढांचे को छेड़छाड़ नहीं किया है। इसके इंजन और कॉम्पोनेंट्स को हटाकर वहां पर बैटरी और मोटर को लगाया गया है।इसके हेड लाइन के पास एलॉय रिम और स्टैंडर्ड स्टैंडर्ड स्टील ग्राफ के साथ सिंगल प्लीज प्लास्टिक ग्रैब रेल दिया गया है।
इस बाइक में 4 किलोवाट आवर की क्षमता वाला बैटरी और 9 किलोवाट आवर की क्षमता वाला मोटर लगाया गया है। वही इसमें आप अलग से 2 किलोवाट आवर की बैटरी को फिट कर सकते हैं। इसके लिए इसमें एक्स्ट्रा स्पेस दिया गया है। यह बाइक सिंगल चार्ज में 120 किलोमीटर का रेंज देती है।
वहीं अगर आप इसके बैटरी क्षमता को बढ़ा देते हैं तो यह आपको 180 किलोमीटर तक का रेंज देगी। इस बाइक में 8 किलोवाट आवर की क्षमता वाला बैटरी का ऑप्शन भी दिया गया है जो सिंगल चार्ज में 240 किलोमीटर तक का रेंज देने में सक्षम है। कंपनी को भरोसा है कि इतनी ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक लोगों को काफी पसंद आएगी। वही हीरो स्प्लेंडर भी अपनी परफॉर्मेंस के लिए जाने जाती है और इस बाइक का परफॉर्मेंस काफी अच्छा है।