Hero HF Deluxe: हीरो स्प्लेंडर के बाद हीरो एचएफ डीलक्स कंपनी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक है। जिसके पास स्प्लेंडर खरीदने का बजट नहीं होता है, वह एचएफ डीलक्स खरीदते हैं। यह बाइक बेहतरीन माइलेज के साथ आती है इसीलिए इसकी लोकप्रियता अच्छी खासी है। यह बाइक बेहद हल्की है इसलिए इसे हैंडल करना काफी आसान है।
इसे चलाते समय आरामदायक अनुभव होता है। बाइक अपने टॉप स्पीड में 92 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। लेकिन इस स्पीड पर भी आप इसे बेहद ही आसानी से राइड कर सकते हैं। कम कीमत होने के बावजूद कभी-कभी लोग नई बाइक नहीं खरीद पाते।
क्योंकि इसकी कीमत ₹65000 के आसपास है। ऐसे में आप इसके सेकंड हैंड ऑप्शन को चुन सकते हैं। सेकंड हैंड बाइक खरीदना भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आज हम हीरो एचएफ डीलक्स के सेकंड हैंड अक्षांश के बारे में जानेंगे।
Used Hero HF Deluxe
आज के समय में सस्ती कीमत पर बाइक खरीदना काफी आम हो गया है। लोग नई के बजाय सेकंड हैंड मॉडल खरीदना काफी पसंद करते हैं। आप अगर थोड़ी मेहनत करें तो अच्छी कंडीशन वाली बाइक कम कीमत पर मिल जाएगी। ऐसे ही एक हीरो एचएफ डीलक्स को ₹20000 में कार एंड बाइक वेबसाइट पर बेचने के लिए लिस्ट किया गया है। साइट के मुताबिक इसकी कंडीशन काफी अच्छी है और इसे हाल ही में खरीदा गया है।
बाइक की डिटेल
हीरो का 2022 मॉडल एचएफ डीलक्स बेचने के लिए लिस्ट किया गया है। इसे अभी तक 6000 किलोमीटर चलाया गया है। इसमें सेल्फ स्टार्ट के साथ ड्रम ब्रेक और एलॉय व्हील मिलते हैं। इस बाइक को आप दिल्ली के लोकेशन पर खरीद सकते हैं।
वेबसाइट पर विजिट कर आप चाहें तो बाइक के मालिक से सीधे बात कर सकते हैं। ऑनलाइन बाइक खरीदने का यह सबसे बड़ा लाभ है कि आप उसके मालिक से डायरेक्ट बात कर सकते हैं। यहां आप उसके मालिक से बात कर बाइक की कीमत को और भी कम करवा सकते हैं। साइट पर अपलोड हुई तस्वीरों में आपको किसी भी प्रकार का स्क्रैच या डेंट नहीं मिलेगा।