Used Hero Splendor: हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) बाइक कंपनी के साथ ही देश की बेस्ट सेलिंग बाइक में से एक है। इस बाइक का आकर्षक डिज़ाइन और आधुनिक फीचर्स लोगो को खूब पसंद आता है।कंपनी की इस बाइक में दमदार इंजन लगा है जो ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है।
इस बाइक की भारत के मार्केट में कीमत ₹80 हजार के आसपास है। लेकिन इसे आप सेकेंड हैंड टू व्हीलर की खरीद और बिक्री करने वाली वेबसाइट से महज ₹25 हजार के बजट में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि इन ऑनलाइन वेबसाइट्स पर आपको कई बेहतरीन ऑफर्स भी मिल जाते हैं।
यह भी पढ़ें:-Tata Punch के आगे निकली Maruti की ये नई कार, इतने कम कीमत में मिल रही दमदार फीचर्स
₹25 हजार की कीमत पर खरीदे ये बाइक
हम जिस हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) बाइक के बारे में बात कर रहे हैं, उसे bikewale वेबसाइट पर बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। इस 2022 मॉडल बाइक की कीमत यहाँ पर ₹25 हजार रखी गई है। लेकिन इसके ओनर से बात करके आप इसकी कीमत को कम भी करा सकते हैं।
यह बाइक कुछ ही महीने पुरानी है। यानी ये एकदम नई जैसी है और अच्छी कंडीशन में है। इसे फरीदाबाद आरटीओ से रजिस्टर्ड कराया गया है। इसे लगभग 70 हजार किलोमीटर तक चलाया गया है। यह सेकंड ओनर बाइक है। आप वेबसाइट पर विजिट करके ओनर की डिटेल्स ले सकते हैं और उससे बात करके डील फाइनल कर सकते हैं।
इस बाइक में लगे इंजन और पावर की जानकारी
कंपनी की इस बाइक में एयर कूल्ड तकनीक पर आधारित 4 स्ट्रोक इंजन लगा है। यह इंजन सिंगल सिलेंडर वाला है और 97.2 सीसी का है। इस इंजन की क्षमता 8.02 पीएस की अधिकतम पावर के साथ ही 8.05 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने की है। इस बाइक के इंजन को कंपनी ने 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा है।
इसमें आपको ज्यादा माइलेज भी मिल जाता है। कंपनी की माने तो इस बाइक को एक लीटर पेट्रोल में आप 83 किलोमीटर की रेंज तक चला सकते हैं। इसे ARAI से प्रमाणित भी कराया गया है।